फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   CM's press conference

फर्जी आईएएस प्रकरण की होगी उच्च स्तरीय जांच

Sat, 04 Apr 2015 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भ्ाीमताल
ब्यूरो/अमर उजाला, भ्ाीमताल Updated Sat, 04 Apr 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
CM's press conference

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के फर्जी आईएएस प्रकरण को गंभीर मामला बताया है। कहा कि वैसे तो इस प्रकरण की जांच के लिए अकादमी अपने आप में सक्षम है, लेकिन फिर भी इस प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन


शुक्रवार शाम बार एसोसिएशन आफ इंडिया के सेमीनार का उद्घाटन करने पहुंचे सीएम रावत ने पत्रकारों से वार्ता की। बेमौसमी बारिश से फल एवं सब्जियों के बर्बाद होने के सवाल पर सीएम ने कहा कि फसलों और फलों को जो नुकसान हुआ है, उसका सही आकलन नहीं हो सका, नतीजतन नुकसान की सही जानकारी अभी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि दैवीय आपदा से हुए नुकसान का दोबारा आकलन करने संबंधी निर्देश जिला प्रशासन को दे दिए गए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश की विभिन्न नदियों में हो रहे अवैध खनन के मुद्दे पर सीएम बोले कि राज्य में नदियों का खासा विस्तार है और ऐसे में नदियों में खनन कराने और अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए शासन स्तर पर नया प्रशासनिक ढांचा तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि निजी क्षेत्र के लोग आगे आते हैं तो नदियों की नीलामी कर उन्हें निजी हाथों में सौंपा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार मुक्तेश्वर, चौपटा और दायरा बुग्याल क्षेत्र को साइलेंट जोन बनाने की दिशा में भी काम कर रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ विधायक सरिता आर्या और कांग्रेसी नेता राम सिंह कैड़ा आदि भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed