फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   CM Pushkar Singh Dhami said appeasement and vote bank politics will no longer work

Uttarakhand News: सीएम धामी ने कहा- अब नहीं चलेगी तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति

Thu, 27 Nov 2025 11:00 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 27 Nov 2025 11:00 AM IST
सार

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल में कहा कि अब तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह बयान घुसपैठियों और देश में अवैध तरीके से रह रहे लोगों पर कार्रवाई के संदर्भ में दिया।

विज्ञापन
CM Pushkar Singh Dhami said appeasement and vote bank politics will no longer work
नैनीताल में सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल में कहा कि अब तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह बयान घुसपैठियों और देश में अवैध तरीके से रह रहे लोगों पर कार्रवाई के संदर्भ में दिया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने अब तक दस हजार एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त करा लिया है। 

विज्ञापन

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड में भी ऐसे लोगों की बड़ी संख्या है और उनकी सरकार ने इन पर कार्रवाई शुरु की है। राज्य में राशन कार्ड़ से लेकर स्थायी निवास और तमाम प्रमाण पत्रों की जांच चल रही है। 10 साल का रिकार्ड खोजा जा रहा है। क्योंकि उत्तराखंड में भी लोगों ने बाहर से आकर गलत तरीके से दस्तावेज तैयार किये हैं। जिसके आधार पर वह सुविधाएं ले रहे हैं। लेकिन वह उसके पात्र नहीं हैं। कहा कि राज्य की डेमोग्राफी खराब होना हमारे के चेलेंज है।  देव भूमि की संस्कृति और मूल अस्तित्व बना रहना चाहिये। जिसके लिए सरकार ने अभियान भी चालाया है। अब तक 10 हजार एकड़ भूमि कब्जा मुक्त कर दी गई है। आगे भी अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने  कहा कि 2014 के बाद लगातार देश में वर्क कल्चर आया है जिन राज्यों में चुनाव हो रहा है वहां डबल इंजन कि सरकार बन रही है। कहा कि डबल इंजन की सरकार विकास और सुशासन का मॉडल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed