फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   CM did surprise inspection of road and canal covering work

सीएम ने सड़क व नहर कवरिंग कार्य का किया औचक निरीक्षण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
CM did surprise inspection of road and canal covering work
हल्द्वानी में नगर निगम के पास नहर कवरिंग क्षेत्र का औचक निरीक्षण करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ध?
हल्द्वानी। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जगदंबा नगर की सड़क और एसबीआई से मुखानी तक नहर कवरिंग कार्य का औचक निरीक्षण किया और योजना के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन

जगदंबा नगर में मेयर जोगेंद्र रौतेला ने बताया कि जगदंबा नगर और भोटिया पड़ाव में सीवर लाइन बिछाने के लिए आठ करोड़ चालीस लाख रुपये का बजट रखा गया है। सीवर लाइन बिछाई जा चुकी है। एक महीने के अंदर सड़क निर्माण कार्य शुरू करनेे का लक्ष्य रखा गया है। मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि नगर निगम की ओर से टेंडर दस्तावेज तैयार किये जा चुके हैं। जल्द ही टेंडर प्रकाशित कर दिये जायेंगे। इसके बाद सीएम एसबीआई से मुखानी तक प्रस्तावित नहर कवरिंग योजना का निरीक्षण करने पहुंचे। मेयर ने बताया कि इस योजना पर साढ़े आठ करोड़ रुपये खर्च होने हैं। मई में टेंडर हुआ था, अभी कार्य शुरू नहीं हुआ। अब सिंचाई विभाग को योजना का नोडल अधिकारी बनाया गया है। सिंचाई विभाग नहर कवरिंग का काम करेगा। इसके बाद लोक निर्माण विभाग सड़क तैयार करेगा। जल्द ही कार्य प्रारंभ होने जा रहा है। सीएम गुणवत्ता युक्त काम करने और कार्यों में तेजी लाने समेत अन्य निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed