फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   CM Dhami's Nainital visit: Police gear up for security and traffic arrangements

सीएम धामी का नैनीताल दौरा: सुरक्षा-यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस ने कसी कमर, एसपी ट्रैफिक ने दिए दिशा-निर्देश

Tue, 22 Sep 2026 03:35 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 22 Sep 2026 03:35 PM IST
सार

सीएम धामी के नैनीताल दौरे को लेकर पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की तैयारियां तेज कर दी हैं। एसपी ट्रैफिक ने पुलिसकर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन
CM Dhami's Nainital visit: Police gear up for security and traffic arrangements
पुलिसकर्मियों को दिशा-निर्देश देते एसपी ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र। - फोटो : संवाद

विस्तार

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नैनीताल भ्रमण को लेकर पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर एसपी ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र ने ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ब्रीफिंग की।
विज्ञापन


ब्रीफिंग के दौरान मुख्यमंत्री के आवागमन वाले रूट, ड्यूटी प्वाइंट, यातायात प्रबंधन और डायवर्जन प्लान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिसकर्मियों को निर्धारित समय से पहले अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर पहुंचकर मुस्तैदी से तैनात रहने को कहा गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यकता के अनुसार बैरिकेडिंग और डायवर्जन व्यवस्था प्रभावी रखने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने आपसी समन्वय और वायरलेस संचार व्यवस्था मजबूत रखने के साथ किसी भी आकस्मिक स्थिति, भीड़ या कानून-व्यवस्था संबंधी समस्या से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। आपातकालीन सेवाओं और वैकल्पिक मार्गों को सुचारू रखने पर भी जोर दिया गया।


ब्रीफिंग में एसपी संचार रेवाधर मठपाल, सीओ भवाली रविकांत सेमवाल, सीओ नैनीताल अंजना नेगी, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed