फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   CM Dhami reviewed jim Corbett park arrangements in ramnagar

CM Dhami Visit Jim Corbett Park: सीएम धामी ने की कॉर्बेट की व्यवस्थाओं की समीक्षा, सुविधाओं पर दिया जोर

Fri, 13 Oct 2023 04:39 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 13 Oct 2023 04:39 PM IST
सार

कॉर्बेट पार्क रामनगर में समीक्षा के दौरान सीएम धामी ने कहा कि कॉर्बेट पार्क विश्व का प्रसिद्ध स्थान है। इस पार्क को विकसित करने के साथ ही विस्तार करने की आवश्यकता है। इसके लिए समय-समय पर समीक्षा की जाती है।

विज्ञापन
CM Dhami reviewed jim Corbett park  arrangements in ramnagar
सीएम पुष्कर धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार सुबह जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पर्यटकों के साथ बातचीत की। इस दौरान सीएम धामी को टाइगर के दीदार भी हुए। कॉर्बेट पार्क रामनगर में समीक्षा के दौरान सीएम धामी ने कहा कि कॉर्बेट पार्क विश्व का प्रसिद्ध स्थान है। इस पार्क को विकसित करने के साथ ही विस्तार करने की आवश्यकता है। इसके लिए समय-समय पर समीक्षा की जाती है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कॉर्बेट में पर्यटकों हेतु सुविधा के साथ ही प्रबंधन देने की आवश्यकता है, जिससे पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा। वहीं इससे कॉर्बेट में कारोबार करने वाले कारोबारियों के साथ ही प्रदेश की आर्थिकी मजबूत होगी। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने सीमांत क्षेत्र आदि कैलास, पार्वती कुंड, जागेश्वर धाम का भ्रमण किया। उनकी अगुवाई में बाबा केदारनाथ धाम का चहुमुखी विकास हुआ है। केदारधाम के विकसित होने से पर्यटकों की संख्या लगभग 50 लाख तक बढ़ गई है। अभी यात्रा का एक माह का समय शेष बचा है। साथ ही कुमाऊं के पौराणिक मंदिरों को मानस खंड के अंतर्गत मंदिर माला मिशन में जुड़ने से कुमाऊं में पर्यटन कारोबार को एक नया मुकाम मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा निश्चित रूप से यह तीर्थयात्रियों की ऐतिहासिक यात्रा है। उन्होंने कहा कि ऑलवेदर रोड बनने  के साथ ही ऋषिकेष एम्स संचालित होने और प्रदेश में हवाई सेवाओं का संचालन सुगमता के साथ किया जा रहा है। केदारनाथ धाम व बद्रीनाथ धाम का मास्टर प्लान के तहत कार्य हो रहे हैं। हेमकुंड साहिब में रोपवे के कार्य तेजी से हो रहे हैं जिससे यात्रियों को अच्छी सुविधा मिल रही है।

उन्होंने कहा कि कुमाऊं के पौराणिक मंदिरों व धार्मिक स्थलों को मानस खंड के अंतगर्त मंदिर माला मिशन में जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने इन योजनाओं को विकास के नौ रत्नों में शामिल किया है। मानस खंड के अंतगर्त पौराणिक मंदिरों के विकास से पर्यटकों को हाईटेक सुविधा मिलेगी। वहीं पर्यटकों की संख्या में बढ़ोत्तरी से प्रदेश की आर्थिकी मजबूत होगी और लोगों को रोजगार मिलेगा।


यह भी पढ़ें- CM Visits Jim Corbett: सीएम धामी ने की कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में सैर, फॉरेस्ट सुरक्षा कर्मियों का बढ़ाया हौसला
 
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के पिथौरागढ़ भ्रमण के दौरान 4200 करोड़ की योजनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ में मेडिकल कॉलेज बन रहा है। साथ ही पिथौरागढ़ से टकनपुर ऑलवेदर रोड का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इससे उत्तराखंड में पर्यटन का विकास के साथ ही पर्यटकों को अत्याधुनिक सुविधाएं मिलने से लोग उत्तराखंड की प्राकृतिक विरासत को जान सकेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक भ्रमण के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed