{"_id":"65895dc0889b73a062013423","slug":"cm-dhami-reached-kashipur-on-the-birth-anniversary-of-atal-bihari-vajpayee-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Atal Bihari Vajpayee: काशीपुर पहुंचे सीएम, बोले- अटल ने उत्तराखंड बनाया, मोदी कर रहे हैं सपने साकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Atal Bihari Vajpayee: काशीपुर पहुंचे सीएम, बोले- अटल ने उत्तराखंड बनाया, मोदी कर रहे हैं सपने साकार
Tue, 26 Dec 2023 10:09 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, उधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, उधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Tue, 26 Dec 2023 10:09 AM IST
सार
सीएम पुष्कर सिंह धामी आज काशीपुर पहुंचे है। सीएम ने काशीपुर पहुंचकर अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा का लोकार्पण किया। इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहें।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी उत्तराखंड के निर्माता थे। उन्होंने ही सुविकसित उत्तराखंड के निर्माण की नींव रखी थी। अटल के सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार लगातार काम कर रही है। सीएम ने कहा कि ऐसे उद्यमियों को ही उत्तराखंड में उद्योग लगाने के लिए प्राथमिकता दी जाएगी जो यहां के युवाओं को रोजगार देंगे और उत्तराखंड के विकास में अपना शत प्रतिशत योगदान देंगे।
विज्ञापन
सोमवार को काशीपुर की रामपुरम कॉलोनी में नवनिर्मित अटल विहारी वाजपेयी पार्क और उनकी आदमकद प्रतिमा के लोकार्पण समारोह में सीएम ने कहा कि वाजपेयी सरकार ने इस राज्य विकास को पंख लगाए थे। अगर वे उद्योगों के लिए उत्तराखंड में विशेष पैकेज की घोषणा न करते तो आज यहां इतना औद्योगिक विकास संभव नहीं था।
विज्ञापन
सीएम ने आरोप लगाया कि मनमोहन सिंह सरकार ने राज्य के औद्योगिक विकास को ठप कर दिया था लेकिन अब फिर पीएम नरेंद्र मोदी के निर्देशन में उत्तराखंड की सरकार यहां बड़े पैमाने पर औद्योगिक विकास कर रही है। हाल ही में देहरादून में हुए इन्वेस्टर्स समिट में उत्तराखंड में निवेश के लिए 50 से भी ज्यादा देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर निवेश करने की इच्छा जताई है।
विज्ञापन