फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   CM Dhami paid obeisance to Goddess Nanda Devi and prayed for the state's happiness and prosperity

नैनीताल: सीएम धामी ने मां नंदा देवी के किए दर्शन, पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

Tue, 22 Sep 2026 05:27 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 22 Sep 2026 05:27 PM IST
सार

मां नंदा देवी महोत्सव के अवसर पर मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नैनीताल पहुंचे। उन्होंने ऐतिहासिक मां नंदा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

विज्ञापन
CM Dhami paid obeisance to Goddess Nanda Devi and prayed for the state's happiness and prosperity
मां नंदा देवी के दर्शन करते सीएम धामी। - फोटो : संवाद

विस्तार

मां नंदा देवी महोत्सव के अवसर पर मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नैनीताल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक मां नंदा देवी मंदिर में पहुंचकर मां नंदा देवी के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


पूजन के दौरान मुख्यमंत्री ने मां नंदा देवी से प्रदेश की खुशहाली, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति और धार्मिक परंपराओं में नंदा देवी महोत्सव का विशेष महत्व है। यह महोत्सव प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आस्था का प्रतीक है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। उन्होंने कहा कि सरकार उत्तराखंड के विकास के साथ ही पर्यटन, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है। प्रदेश में धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित रखते हुए राज्य को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने महोत्सव में शामिल श्रद्धालुओं और प्रदेशवासियों को मां नंदा देवी महोत्सव की शुभकामनाएं भी दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed