फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Cleaniness in Haldwani with students

सफाई अभियान चलाया

Wed, 03 Oct 2018 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Wed, 03 Oct 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
Cleaniness in Haldwani with students
मुखानी क्षेत्र में सफाई करते दीप्ति पब्लिक स्कूल के छात्र। - फोटो : amar ujala
स्वच्छ हल्द्वानी, सुंदर हल्द्वानी की प्रतिज्ञा के साथ गांधी जयंती के अवसर पर मंगलवार को शहर और ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता महाअभियान चलाया गया। अमर उजाला फाउंडेशन और गो क्लीन, गो ग्रीन लेट्स मेक इट हैपन संस्था की ओर से चलाए गए स्वच्छता महाअभियान में करीब 40 से अधिक सरकारी, गैर सरकारी संगठनों ने भागीदारी की। अमर उजाला फाउंडेशन और गो क्लीन, गो ग्रीन संस्था की ओर से सभी संगठनों को प्रतीक चिह्न के रूप में औषधीय पौधे और प्रमाण पत्र दिए गए।
विज्ञापन

 बरेली रोड के मंडी बाईपास से शुरू हुआ स्वच्छता स्वयंसेवकों का कारवां शहर के कोने-कोने में सफाई अभियान में जुट गया। शहर के तमाम इलाकों से एकत्रित किए गए कूड़े को नगर निगम के वाहनों से ट्रंचिंग ग्राउंड में निस्तारित किया गया। गो क्लीन गो ग्रीन टीम के सदस्यों ने सभी संगठनों के साथ मिलकर अभियान में भाग लिया। गो क्लीन गो ग्रीन संस्थाध्यक्ष मनोज नेगी ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन


यहां की सड़कें चमकी
हल्द्वानी। मंडी बाईपास, मंडी परिसर, क्रियाशाला, मुखानी चौराहा, लालडांठ, कालाढूंगी चौराहा, सुशीला तिवारी अस्पताल मेडिकल कालेज, एमबीपीजी कालेज, दुर्गा सिटी सेंटर, रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डा, काठगोदाम, विवेकानंद अस्पताल, तिवारी नर्सिंग होम, कृष्णा हास्पिटल समेत शहर के प्रमुख स्थान।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे शामिल
-सफाई अभियान में सीआरपीएफ से डीआईजी प्रदीप चंद्रा, हितेश पाठक, तेज प्रताप सिंह, चंद्रेश मिश्रा, मदन मोहन समेत एक सौ स्वयं सेवक
-आईटीबीपी से मुकेश यादव के नेतृत्व में 200 स्वयंसेवक
- इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से डॉ. मोहन तिवारी, डॉ. महेश शर्मा, डॉ. जेएस खुराना के नेतृत्व में 50 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। 
- केमिस्ट ड्रगिस्ट एसोसिएशन से उमेश जोशी, संदीप जोशी
- पुनर्नवा महिला समिति से शांति जीना, उर्वसी बोरा, गीता कांडपाल, पीयूष डालाकोटी
- शिप्रा कल्याण समिति भवाली से जगदीश नेगी, नैनीताल से मनोज साह जगाती
- इनर व्हील क्लब से मधुर अग्रवाल, नीलम शर्मा
-नगर निगम से अमोल असवाल, यश मैनेजमेंट से विशाल शर्मा
- छठ पूजा सेवा समिति से ऊषा मुकेश, मुरारी श्रीवास्तव, सुरेश भगत
- भारत विकास परिषद काठगोदाम से डॉ. विनय खुल्लर, दीपक बिष्ट, प्रेम मदान, ममता खुल्लर
- पॉल्यूशन कंट्रोल टीम से आनंद सिंह भाकुनी, शंकर भंडारी, दया बजेठा, सुनील सनवाल
- देवगुरु जन कल्याण समिति से भुवन चंद्र कफल्टिया, पूरन भट्ट
- आलू फल आढ़ती एसोसिएशन से जीवन कार्की, भुवन चंद्र, कैलाश जोशी, नीरज प्रभात गर्ग
- निर्मला कान्वेंट के कैलाश जोशी, रेनू भट्ट, सेल्फ रिलायंस इनीसिएटिव से तनुजा जोशी
- एमबीपीजी बीएड विभाग से अनीता जोशी, एमबीपी कालेज एनएसएस से डॉ. रेखा जोशी
- सौहार्द जन सेवा समिति से विद्या महतोलिया, हेमा मेलकानी, पूजा रावत, सरिता अग्रवाल
 -सरल संस्था से हेमा कबड़वाल, आकृति सोसायटी से कुसुम दिगारी, देवेंद्र बिष्ट
-वैश्य महिला समिति से सुचित्रा जायसवाल, सीमा देवल, इंडियन रेलवे से प्रवीण कुमार 
-मार्निंग वाकर क्लब से डॉ. एनके मेहता, विपिन बल्यूटिया, उमेश सैनी, डिंपल कोहली
- एक समाज श्रेष्ठ समाज से योगेंद्र साहू, जीजीआईसी से देवकी आर्या
- दीप्ति पब्लिक स्कूल, डीएवी, फाथ फाइंडर, दून पब्लिक स्कूल, सेक्रेड हार्ट, लक्ष्मी शिशु मंदिर बरेली रोड के स्वयं सेवक

सम्मानित किए गए स्वयंसेवी और संगठन
हल्द्वानी। अमर उजाला फाउंडेशन और गो क्लीन, गो ग्रीन लेट्स मेक इट हैपन की ओर से स्वच्छता अभियान के समापन अवसर पर राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित समारोह में सफाई अभियान में सहयोग करने वाले सभी संगठनों को प्रतीक चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह के अतिथि हरिशरणम जन प्रमुख रामगोविंद दास भाईजी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा, कृष्णा अस्पताल के डॉ. जेएस खुराना, सेंट्रल हास्पिटल के डॉ. संजय जुयाल ने सभी को प्रतीक चिह्न और प्रशस्ति पत्र भेंट किए। प्रभारी वन क्षेत्र अधिकारी मदन बिष्ट ने स्वयं सेवियों और संगठनों को औषधीय पौधों का महत्व बताते हुए उनका वितरण किया।

कोट
सभी ने सराहा इस मुहिम को
फोटो
अमर उजाला फाउंडेशन और गो क्लीन, गो ग्रीन संस्था की मुहिम को प्रशंसनीय बताया। उन्होंने कहा कि इस अभियान ने शहरवासियों को साथ जोड़ने का काम किया है।
- राम गोविंद दास भाईजी, हरिशरणम जन प्रमुख।
फोटो
स्वच्छता के प्रति शहरवासियों को एकजुट कर अमर उजाला फाउंडेशन और गो क्लीन, गो ग्रीन संस्था ने जो मुहिम चलाई। वह स्वागत योग्य है। इस तरह के अभियान भविष्य में भी चलाए जाने चाहिए।
- सुमित्रा प्रसाद, जिला पंचायत अध्यक्ष।
फोटो
अमर उजाला फाउंडेशन और गो क्लीन, गो ग्रीन संस्था ने वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाकर बेहद सराहनीय कार्य किया है। इस अभियान ने आम लोगों को सफाई की मुहिम से जोड़ने अहम भूमिका निभाई है।
- डॉ. सीपी भैसोड़ा, प्राचार्य मेडिकल कालेज।
फोटो
गांधी जयंती पर चलाया गया स्वच्छता अभियान काफी प्रभावशाली रहा है। अमर उजाला फाउंडेशन और गो क्लीन, गो ग्रीन संस्था को ऐसे सराहनीय कार्य के लिए हर संभव सहयोग भविष्य में भी दिया जाएगा।
- डॉ. जेएस खुराना, प्रबंध निदेशक कृष्णा हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर।
फोटो
अमर उजाला फाउंडेशन और गो क्लीन, गो ग्रीन संस्था ने स्वच्छता महा अभियान चलाकर शहरवासियों को एक अच्छा संदेश दिया है। आम लोगों के सरोकारों में शामिल होकर अमर उजाला की यह पहल सराहनीय है।

- डॉ. संजय जुयाल, प्रबंध निदेशक सेंट्रल हास्पिटल।
फोटो
स्वच्छता के साथ ही पर्यावरण जागरूकता के लिए चलाए गए इस विशेष अभियान के लिए अमर उजाला फाउंडेशन और गो क्लीन, गो ग्रीन संस्था का आभार। भविष्य में भी वन विभाग की ओर से इस तरह के कार्यों को सहयोग दिया जाएगा।
- मदन बिष्ट, प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी, वन विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed