फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Class 9 student slapped by teacher in nainital

नैनीताल: कक्षा नौ के छात्र को शिक्षक ने जड़ा थप्पड़, कान में आई चोट; अध्यापक पर अभद्रता और धमकाने का भी आरोप

Wed, 26 Aug 2026 09:27 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: Heera Updated Wed, 26 Aug 2026 09:27 PM IST
सार

जलालगांव क्षेत्र के एक राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक पर नौवीं कक्षा के 13 वर्षीय छात्र की बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगा है। पिटाई के बाद छात्र के कान में तेज दर्द हुआ, अस्पताल में जांच में कान में अंदरूनी चोट पाई गई। 

विज्ञापन
Class 9 student slapped by teacher in nainital
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

नैनीताल शहर से सटे जलालगांव क्षेत्र में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के एक शिक्षक पर नौवीं कक्षा के 13 वर्षीय छात्र की बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगा है। छात्र के कान में तेज दर्द होने पर परिजनों ने उसे बीडी पांडे जिला अस्पताल में दिखाया जहां जांच में कान में अंदरूनी चोट की बात सामने आई। इस मामले में छात्र के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

 

कोतवाल राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि जलालगांव निवासी वीरेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि 22 अगस्त को विद्यालय में एक शिक्षक ने उनके बेटे को थप्पड़ मारा जिसके बाद से उसके कान में तेज दर्द है। इस कारण वह तीन दिनों से ठीक से सो भी नहीं पाया।

विज्ञापन

वीरेंद्र सिंह ने बताया कि बीडी पांडे अस्पताल के चिकित्सकों ने उसके कान में अंदरूनी चोट बताई है। आरोप है कि घटना को लेकर जब उन्होंने संबंधित शिक्षक से बात की तो उसने गालीगलौज और अभद्रता की। इतना ही नहीं, शिक्षक ने अपनी पहुंच ऊपर तक होने की बात कहते हुए धमकी भी दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पिता ने पुलिस से शिक्षक के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच मंगोली चौकी प्रभारी करेंगे जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ अंजना नेगी ने बताया कि मामले की जानकारी लेकर कार्रवाई की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed