फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Civic aminities.

गौला से शुरू हुआ भू-कटाव, ग्रामीण की चहारदीवारी गिरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
भारी बारिश के कारण ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में हंसली नदी पर बह गया अस्थायी पुल। संवाद - फोटो : KITCHHA
किच्छा। गौला नदी से रविवार को जबरदस्त कहर बरपा। पूर्वी क्षेत्र में जहां कई एकड़ जमीन नदी में समा गई वहीं नगर क्षेत्र में नदी का दायरा पुरानी मंडी में आबादी के पास तक हो गया है। गौला के कहर के चलते पुरानी मंडी के बाशिंदे सहमे हुए हैं। लोग नदी तट से अपनी लकड़ी व अन्य सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

पुरानी मंडी में लगातार गौला का जलस्तर बढ़ने से हालात ठीक नही हैं। यहां पर कई स्थानों पर जबरदस्त भू-कटाव जारी है। नगर क्षेत्र में गौला नदी तट पर बसे हरनाम सिंह की चहारदीवारी गिर गई। नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी कई स्थानों पर आबादी के निकट आ गई है। मंडी के लोग नदी क्षेत्र में सुरक्षित रखी अपनी जलौनी लकड़ी, कंडे, भूसा आदि सुरक्षित स्थानों पर ले जाने में लगे हुए हैं। एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने बताया कि फिलहाल कहीं से भी किसी अप्रिय समाचार की कोई सूचना नहीं है। इधर लगातार चल रही बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों से धान की फसल खराब होने की सूचनाएं मिल रही हैं। संवाद
विज्ञापन

हंसली नदी पर बना अस्थाई पुल को बहा ले गया नदी का वेग
किच्छा। नदी, नालों में तेज पानी आने से बंडिया की हंसली नदी का जलस्तर बढ़ने से रविवार को नमक फैक्ट्री के निकट नदी पर बना अस्थायी पुल बह गया। जानकारी मिलने पर एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि फिलहाल नदी पर लकड़ी के लट्ठे लगाकर पैदल आने-जाने का रास्ता बना दिया गया है। बारिश रुकने पर पुल का निर्माण किया जाएगा। इधर पुल टूटने से बंडिया व आसपास के उन लोगों के लिए समस्या खड़ी हो गई है जो रोजाना मवेशियों के लिए चारा लेने नदी पार जाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed