फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Civic aminities.

किसानों की समस्या के लिये हरीश रावत ने मौन व्रत रखकर सरकार को चेताया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
किच्छा चीनी मिल गेट पर धरना देते पूर्व सीएम हरीश रावत, तिलक राज बेहड़ व अन्य कांग्रेसी। - फोटो : KITCHHA
किच्छा। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि चीनी मिल के पेराई सत्र की तिथि शीघ्र घोषित नहीं गई गई तो वे मिल गेट पर मौन व्रत रखकर आंदोलन करेंगे। कहा कि किसानों के हितों की अनदेखी हुई तो कांग्रेस सड़क पर उतरेगी। उन्होंने चीनी मिल गेट पर सांकेतिक रूप से मौन व्रत पर बैठे।
विज्ञापन

सोमवार को पूर्व सीएम हरीश रावत हल्द्वानी रोड निवासी दीप सिंह डांगी के पिता जोधा सिंह डांगी के निधन की सूचना पर उनके आवास पर सांत्वना देने पहुंचे तो शांतिपुरी निवासी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विनोद कोरंगा ने उन्हें क्षेत्र के गन्ना और धान के किसानों की समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन

इस पर हरीश रावत प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष तिलकराज बेहड़ समेत तमाम कांग्रेसजनों के साथ चीनी मिल गेट पर पहुंचे और आधा घंटा मौन व्रत रखा। बाद में पत्रकारों से बात करते हुए रावत ने बताया कि गन्ना मिल का पेराई सत्र किसानों के लिये इसलिये महत्वपूर्ण है, क्योंकि गन्ने के बाद किसान अगामी फसल की योजना बनाता है, लेकिन भाजपा सरकार ने अभी तक चीनी मिल के पेराई सत्र की तिथि की घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होने कहा कि कांग्रेस शासन में हमेशा चीनी मिलों का पेराई सत्र किसानों की सुविधानुसार शुरू किया गया, लेकिन भाजपा सरकार किसानों की सुध नहीं ले रही। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत कई प्रदेश गन्ना मूल्य की घोषणा कर चुके हैं।

कहा कि धान में कमियां बताकर किसानों को लौटाया जा रहा है। मजबूरन किसान औने-पौने दाम पर धान बेच रहा है। अभी सांकेतिक मौन व्रत है, अगर सरकार नहीं चेती तो चीनी मिल गेट पर कांग्रेस आंदोलन करेगी। हरीश रावत के साथ वरिष्ठ राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व विधायक हरीश दुर्गापाल, ललित फर्सवाण, पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली, हिमांशु गाबा, संजीव कुमार सिंह, राजेश प्रताप सिंह, सुरेश पपनेजा, दलीप सिंह बिष्ट, फिरदौस सलमानी, जगरुुप सिंह गोल्डी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed