फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   City illuminated on Diwali

Nainital News: दीपावली पर जगमग हुआ शहर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
City illuminated on Diwali
दीपावली की पूर्व संध्या पर रंग बिरंगी रोशनी से जगमगाता हल्द्वानी।    फोटो:संजय कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हल्द्वानी। शनिवार को नरक चतुर्दशी पर्व यानी छोटी दीपावली धूमधाम से मनाई गई। सायंकाल घरों में लोगों ने घर आंगन में दीप जलाए और पूजा-अर्चना की। रात को चतुर्दशी तिथि लगने पर चंद्रदर्शन के बाद स्नान ध्यान किया।
दीपावली पर शहर और गांव का हर घर जगमग रहा। बिजली और फूलों की मालाओं से घर की शानदार सजावट देखने लायक रही।दीपावली से एक दिन पूर्व भी लोगों ने बाजार से जमकर खरीदारी की। सदर बाजार, मीरा मार्ग, नया बाजार, मंगल पड़ाव में शाम तक लोग दीपावली की खरीदारी करते दिखे।
विज्ञापन

.....
दो दिन में 150 क्विंटल फूलों की हुई बिक्री
हल्द्वानी।
दीपावली पर पूजन और सजावट के लिए फूलों की खूब ब्रिकी हुई। मंडी के पास लगी फूलों की दुकान पर लोगों ने 30 से 35 रुपये में ताजे फूलों की माला और 80 रुपये किलो के हिसाब से फूल खरीदे। फूल कारोबारी जाकिर हुसैन ने बताया कि शुक्रवार को हल्द्वानी में 50 क्विंटल फूल बिका तो वहीं शनिवार को करीब 100 क्विंटल फूल की बिक्री हुई।रविवार के लिए सभी दुकानदारों ने करीब 150 क्विंटल फूल मंगवाए हैं। यहां गौलापार के साथ ही दिल्ली और बरेली क्षेत्र से फूल मंगाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....
गन्ने की हुई खरीदारी
महालक्ष्मी पूजन के लिए शनिवार को बाजार में गन्ना खरीदने वालों की अच्छी खासी भीड़ रही। 40 से 50 रुपये कीमत में गन्ने खरीदे। इसके अलावा फलों की दुकानों पर भी भीड़ रही। खासकर 80 रुपये किलो के भाव सेब, 200 रुपये किलो अनार, 20 से 50 रुपये दर्जन के बीच केले और 80 रुपये किलो संतरों की खरीद की।
......
खूब हुई मिठाई और ड्राई फ्रूट की बिक्री
हल्द्वानी।
बाजार में दुकानों में लोग सुबह से ही मिठाई की खरीदारी करते दिखे। सिंधी चौराहा, कालाढूंगी रोड, नैनीताल रोड आदि दुकानों में शाम तक भीड़ रही। लड्डू, काजू कतली, रसगुल्ले, गुलाब जामुन आदि खूब खरीदे गए। वहीं शॉपिंग माॅल में भी मिठाइयों के गिफ्ट पैकेट की खूब बिक्री हुई। कारोबारियों के अनुसार, शनिवार को एक करोड़ 80 लाख रुपये तक कारोबार का अनुमान है। स्थानीय मिठाई विक्रेता के अलावा शाॅपिंग मॉल में आकर्षक पैक में उपलब्ध ड्राई फ्रूट और मिठाइयों की खरीद रही। नैनीताल रोड में नानक डीपीज के स्वामी आदित्य गुप्ता ने बताया कि मिठाई और ड्राई फ्रूट का कारोबार पिछले साल से 50 फीसदी अधिक रहा।

........
1.25 करोड़ के पटाखे बिकने का अनुमान
हल्द्वानी। हल्द्वानी में पटाखा बाजार में सुबह से भीड़ रही। चक्कर घिन्नी, अनार, फूलझड़ी, बम, राकेट के अलावा ग्रीन पटाखों की ज्यादा डिमांड रही। एमबी इंटर कालेज मैदान समेत विभिन्न जगहों पर लाइसेंस वाली 150 से अधिक दुकानें लगी थी। एमबी इंटर कॉलेज में 60 लाइसेंसी दुकानें लगी थीं। कारोबारियों के अनुसार, एक करोड़ से ज्यादा का पटाखे का कारोबार का अनुमान है। पटाखा कारोबारी साहू क्रैकर्स के रवि साहू ने बताया कि लगभग 1 करोड़ 25 लाख करोड़ के कारोबार का अनुमान है। हालांकि पिछली बार 2 करोड़ 50 लाख का कारोबार हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed