फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   City becomes dry zone even in rain, 50 thousand people yearn for water

Nainital News: बारिश में भी शहर ड्राई जोन, पानी के लिए तरसे 50 हजार लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 07:22 AM IST
विज्ञापन
City becomes dry zone even in rain, 50 thousand people yearn for water
हल्द्वानी। गौला आधारित पेयजल योजना से पानी नहीं मिलने से शहर ड्राई जोन है। सोमवार को लगातार दूसरे दिन भी लोगों को पानी नसीब नहीं हुआ। ऐसे में जल संस्थान के शीशमहल और शीतलाहाट प्लांट से पेयजल आपूर्ति बाधित रही। वहीं जल संस्थान के तिकोनिया कार्यालय स्थित ओवरहेड टैंक का पानी खत्म होने और नलकूप का संचालन बाधित होने से टैंकरों को पानी भरने के लिए देर रात तक इंतजार करना पड़ा। जिससे कई इलाकों में पर्याप्त पानी नहीं मिल सका। पानी भरने के लिए टैंकर संचालकों के बीच तनातनी देखी गई।
विज्ञापन


गौला आधारित पेयजल योजना के शीशमहल प्लांट से रामपुर रोड, लालडांठ, आवास विकास, इंदिरानगर, बरेली रोड और कुसुमखेड़ा से हीरानगर तक शहर की 50 हजार की आबादी को फिल्टर का पानी मिलता है। कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से गौला में सिल्ट बढ़ गया, जिसके चलते 48 घंटे के बाद भी लोगों के कंठ सूखे रहे। आम दिनों में शीशमहल से पानी भरा जाता है, लेकिन दो दिनों से प्लांट का संचालन ठप होने के बाद पूरा दबाव तिकोनिया कार्यालय स्थित नलकूप पर आ गया है। दिनभर में 35 टैंकरों में छह फेरे पानी भरने के बाद शाम को ओवरहेड टैंक खाली हो गया। विभाग के अनुसार बिजली जाने के कारण समस्या हुई।
विज्ञापन


विभाग ने 35 टैंकरों से बांटा पानी

जल संस्थान ने सोमवार को प्रभावित क्षेत्रों में 35 टैंकरों से पानी बांटा। सहायक अभियंता रविंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार को तिकोनिया स्थित नलकूप से ही पानी की आपूर्ति कराई गई है। दिन में दो से चार बजे तक बिजली जाने के कारण नलकूप का संचालन रुका था। इस वजह से कार्यालय स्थित ओवरहेड टैंक खाली हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन





ट्रांसफार्मर की टूटी बूशिंग, ऊंचापुल फीडर में हुआ ब्लास्ट

कमलुवागांजा में पावर ट्रांसफार्मर की बूशिंग टूटने से और ऊंचापुल फीडर का ब्रेकर ब्लास्ट होने से रात दो बजे से बिजली गुल हो गई। जिससे छह हजार की आबादी को परेशान होना पड़ा। सोमवार सुबह 10 बजे फीडर दुरुस्त होने के बाद बिजली की आपूर्ति सुचारु की गई। ऊर्जा निगम के ईई डीडी पांगती ने बताया कि तकनककी दिक्कतों के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। बारिश के दौरान आए फॉल्ट को ढूंढने में परेशानी बनी रही। नगर क्षेत्र में सोमवार को तिकोनिया फीडर से शाम पांच बजे से पौन घंटे तक आपूर्ति प्रभावित रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed