फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Citrshila upon awakening pier

जय जिया के उदघोष से गूंजा चित्रशिला धाम

Thu, 14 Jan 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Thu, 14 Jan 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
Citrshila upon awakening pier

 कत्यूरी वंशजों का पौराणिक तीर्थ स्थल पवित्र चित्रशिला धाम बुधवार रात जय जिया के उद्घोष से गुंजायमान रहा। कुमाऊं और गढ़वाल से पहुंचे कत्यूरी वंशजों ने रात भर जागरण कर अपनी कुल देवी जिया रानी की जागर लगाकर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। 

विज्ञापन


कुमाऊं और गढ़वाल के कत्यूरी वंशजों का तीर्थ स्थल रानीबाग स्थित चित्रशिला धाम को माना गया है। मान्यता है कि पवित्र उत्तरायणी पर्व पर कत्यूरी यहां आकर अपनी कुल देवी जिया रानी की जागर लगाकर सुख समृद्धि की कामना करते हैं। इस दौरान कुल के अन्य देवताओं को भी पवित्र गार्गी गौला नदी में स्नान कराने की परंपरा है।
विज्ञापन


कोई थकुली की तो कोई ढोल की थाप पर जागर लगाकर देवताओं का आह्वान करते हैं। पुरानी मन्नतों को निभाने के लिए भी लोग यहां पहुंचते हैं। अल्मोड़ा, रानीखेत, चौखुटिया, द्वाराहाट, भिकियासैंण, सल्ट, रामनगर आदि क्षेत्रों से सैकड़ों लोग बुधवार दोपहर ही चित्रशिला धाम में पहुंच गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


 किसी ने सामूहिक तो किसी ने एकल जागर लगाकर अपने देवताओं की पूजा अर्चना की। रानीखेत से पहुंचे उम्मेद सिंह ने बताया कि उनका परिवार दिल्ली में निवास करता है। लेकिन इस अवसर पर सभी परिवार के लोग एकजुट होकर यहां जागर लगाते हैं।

द्वाराहाट से आये लक्ष्मण सिंह के अनुसार पितरों के दिशा निर्देश पर वह परिवार के साथ यहां पहुंचे और जागर लगाई। रामनगर के बचे सिंह ने भी सपरिवार पहुंचकर मां की पूजा अर्चना की।

चित्रशिला धाम में पहुंचे भक्तों ने पूजा अर्चना के बाद मां जिया रानी की गुफा के भी दर्शन किये। इसके साथ ही नदी किनारे उभरी शिला का पूजन करने के बाद उसकी परिक्रमा कर मन्नत मांगी।

मान्यता है कि मां जिया रानी ने नहाने से पूर्व अपना घाघरा उक्त स्थान पर रखा था। जहां पर मां के जाने के बाद गोल शिला उभर गई। तब से यहां आने वाले भक्त फूल, चुनरी आदि चढ़ाकर शिला की पूजा करते हैं।


इस वर्ष पंचाग के अनुसार उत्तरायणी पर्व की तिथि 15 जनवरी को पढ़ने से आज भी कत्यूरी चित्रशिला धाम पहुंचकर मां जिया रानी की पूजा अर्चना करेंगे। रात भर जागरण कर जागर, स्नान आदि के बाद शुक्रवार सुबह अपने क्षेत्रों को वापस लौटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed