{"_id":"58656e754f1c1b7675eed8a0","slug":"cid-has-13-acres-of-land-in-the-gulapar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीसीआईडी को गौलापार में मिली 13 बीघा जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीसीआईडी को गौलापार में मिली 13 बीघा जमीन
अरविंद उपाध्याय
Updated Fri, 30 Dec 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीसीआईडी को जिला प्रशासन ने बृहस्पतिवार को गौलापार जू के पास 13 बीघा जमीन हस्तांतरित कर दी है। नए साल में गौलापार में सीबीसीआईडी मुख्यालय बनेगा।
विज्ञापन
सीबीसीआईडी का कार्यालय पुलिस बहुउद्देश्यीय भवन से सटे हिस्से में चल रहा है। पुलिस के आला अधिकारी इस कार्यालय को अन्यत्र शिफ्ट कराना चाहते हैं। सीबीसीआईडी के अधिकारियों ने मुख्यालय बनाने के लिए जिला प्रशासन से जमीन की मांग की थी।
विज्ञापन
शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने कानूनी औपचारिकता पूरी करने के बाद गौलापार जू के पास की करीब 13 बीघा जमीन को चिह्नित करने के बाद उसको सीबीसीआईडी के खंड अधिकारी को हस्तांतरित कर दिया है। सीबीसीआईडी के खंड अधिकारी एएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि खतौनी भी विभाग के नाम हो गई है।
विज्ञापन
इस जमीन पर निर्माण के संबंध में वरिष्ठ अधिकारी निर्णय लेंगे। बता दें कि गौलापार में स्टेडियम, जू और रोडवेज के बाद सीबीसीआईडी का मुख्यालय खुलना लगभग तय हो गया है। एसएसपी जन्मेजय खंडूड़ी का कहना है कि गौलापार में कई महत्वपूर्ण कार्यालय बन रहे हैं। ऐसे में वहां एक पुलिस चौकी स्थापित करना जरूरी हो जाएगा। इस मामले में वह शीघ्र ही एक प्रस्ताव आला अधिकारियों को भेजेंगे।