{"_id":"570961384f1c1b4a2dc81417","slug":"chorglia-road-capturing-stray","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम बोले, चोरगलिया रोड से हटेगा कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम बोले, चोरगलिया रोड से हटेगा कब्जा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Sun, 10 Apr 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। ताज चौराहे से रेलवे क्रासिंग तक कब्जा ध्वस्त किया जाएगा इसकी कमान डीएम ने संभाली है। उन्होंने कब्जा हटाने और मार्ग चौड़ा करने का निर्देश दिया है। इस अभियान में प्रशासन, लोनिवि के साथ पुलिस बल और नगर निगम की टीम भी रहेगी। गौलापार को शहर से जोड़ने का सबसे छोटा मार्ग चोरगलिया मार्ग है। इसके काफी बड़े इलाके पर कब्जा कर लोगों ने दुकान, ढाबे से लेकर घर तक बना लिये हैं। इस मार्ग से कब्जा हटाने की मांग गौलापार के लोग भी कई बार कर चुके हैं।
विज्ञापन
अब लोनिवि ने मार्ग को चौड़ा करने की योजना बनाई है। इसके लिए बीते दिनों जब लोनिवि टीम अतिक्रमण को चिह्नित करने करने गई थी, तो लोगों ने भारी विरोध करते हुए टीम को घेर लिया था। इसके बाद लोनिवि ने उपलब्ध भूमि पर ही सड़क बनाने की बात कही थी। अब प्रशासन ने अतिक्रमण हटाकर मार्ग चौड़ा करने की योजना बनाई है। डीएम दीपक रावत का कहना है कि हरहाल में कब्जा हटाया जाएगा। विकास कार्य में किसी तरह का विरोध ठीक नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह और लोनिवि अधिशासी अभियंता रणजीत सिंह रावत को निर्देश दिया है कब्जा हटाकर सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू किया जाए। इसके अलावा अभियान के लिए पुलिस बल की व्यवस्था करने निर्देश एसपी सिटी यशवंत सिंह को दिया है। अभियान में नगर निगम की टीम भी शामिल होगी।
विज्ञापन