{"_id":"5793bad54f1c1b711bc4bcc0","slug":"chorglia-mutation-went-from-house-to-house-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरगलिया: घर-घर पहुंची नामांतरण की मुहिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरगलिया: घर-घर पहुंची नामांतरण की मुहिम
ब्यूरो/अमर उजाला, चोरगलिया
Updated Sun, 24 Jul 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरगलिया नामांतरण महापंचायत रविवार सुबह 10 बजे से होगी। नामांतरण संघर्ष समिति ने शनिवार को महापंचायत की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। दिनभर लाउडस्पीकर से पूरे क्षेत्र में मुनादी कर अधिक से अधिक लोगों से महापंचायत में आने और नया नाम सुझाने की अपील की गई। पचास से अधिक युवाओं की टीम ने घर-घर जाकर देर रात तक नाम परिवर्तन के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया।
क्षेत्र में लाउडस्पीकर से लोग युवा प्रचार प्रचार में जुटे रहे। महापंचायत में अराजक तत्वों और शराबियों की घुसपैठ रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन से सहयोग की अपील की गई है। प्रशासन की ओर से महापंचायत में अराजक तत्वों और शराबियों से सख्ती से निपटने का आश्वासन दिया गया है।
नामांतरण संघर्ष समिति ने पूरे क्षेत्र में व्यापक प्रचार प्रसार किया। महापंचायत को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंकी गई है। घर-घर जाकर नाम परिवर्तन के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। शाम पांच बजे तक डेढ़ हजार से अधिक लोगों के नामांतरण के समर्थन में हस्ताक्षर हो चुके थे। आज रविवार को होने वाली महापंचायत में क्षेत्र की जनता नया नाम तय करेगी।
विज्ञापन
जनता द्वारा सुझाए गए नाम पर अंतिम मुहर लगाकर इस प्रस्ताव को संघर्ष समिति पदाधिकारी 25 जुलाई को देहरादून रवाना हो जाएंगे। अराजक तत्वों, शराबियों से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के लिए अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ लालकुआं को संघर्ष समिति ने पत्र सौंपा है।
क्षेत्र के सभी सम्मानित ग्राम प्रधान, पूर्व प्रधान, बुजुर्ग, माताएं, युवा, छात्र छात्राएं, कर्मचारी सभी महापंचायत में शामिल होंगे। सुबह 10 बजे बारिश होगी तो शाम चार बजे तक कभी भी बारिश थमने पर महापंचायत होगी। संघर्ष समिति को क्षेत्रवासियों का व्यापक समर्थन मिल रहा है।