फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Chorgalia reached the semi-finals after defeating Devalchaud

Nainital News: देवलचौड़ को हराकर चोरगलिया सेमीफाइनल में

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Chorgalia reached the semi-finals after defeating Devalchaud
गौलापार (नैनीताल)। चोरगलिया में बजरंग क्लब चोरगलिया और देवलचौड़ क्रिकेट अकादमी के बीच खेले गए क्रिकेट मुकाबले में टॉस जीतकर बजरंग क्लब ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए देवलचौड़ क्रिकेट अकादमी ने 17 ओवर में 147 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बजरंग क्लब चोरगलिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। मुकाबले में भास्कर जोशी ने उत्कृष्ट बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 31 गेंदों में 76 रन बनाए और टीम को जीत दिलाई। शानदार प्रदर्शन के लिए भास्कर जोशी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुख्य अतिथि ललित कुमार आर्य द्वारा भास्कर जोशी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विनोद बजेठा, विनोद चौसाली, दीपक मटियाली, अजय बोरा, पंकज बजेठा, प्रदीप फर्त्याल, दीपक जोशी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed