फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Chit fund company charged with fraud of Rs 29.30 lakh

चिटफंड कंपनी पर 29.30 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Chit fund company charged with fraud of Rs 29.30 lakh
नैनीताल। एक चिटफंड कंपनी की ओर से अधिक ब्याज देने का लालच देकर लाखों की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में कोतवाली पुलिस ने महिला और कंपनी एजेंट की तहरीर पर कंपनी के नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मल्लीताल पॉपुलर कंपाउंड निवासी सावित्री देवी के अनुसार वर्ष 2013 में भवाली स्थित भूमि सेल्स इंडिया लिमिटेड कंपनी के कर्मचारी अमित कुमार ने उन्हें कंपनी के मैनेजर बताते हुए इंद्रजीत से मिलाया। इंद्रजीत ने कंपनी में लोगों का पैसा जमा करने और उन्हें लोन दिलाने के लिए बतौर एजेंट बनकर काम करने को कहा। साथ ही अधिक कमीशन देने की बात कही। शुरुआती दौर में लोगों के खाते खुलवाने और पैसा जमा करने पर मुनाफे के तौर पर उन्हें पैसा भी मिलने लगा। इसके बाद उन्होंने चार महिलाओं को भी कंपनी से बतौर एजेंट जोड़ दिया। बताया कि बीते वर्ष कंपनी का नाम बदलकर सरल भूमि कोऑपरेटिव अर्बन थ्रफ्ट क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड रख दिया गया। मार्च में कुछ खाताधारकों की स्कीम पूरी होने पर उन्होंने कंपनी के कर्मियों से खाताधारकों की ओर से जमा किए 29.30 लाख रुपये और ब्याज देने की बात कही। इसके बाद से ही कर्मचारी बहाने बनाकर उन्हें टालते रहे। अब कर्मचारियों ने फोन तक उठाना बंद कर दिया है। इसके बाद भवाली स्थित कंपनी कार्यालय जाकर पूछताछ करनी चाही तो वह भी लंबे समय से बंद है।
विज्ञापन

इन पर दर्ज किया गया मुकदमा
नैनीताल। एसएसआई यूनुस खान के अनुसार भूमि सेल्स डायरेक्टर अनूप कुमार श्रीवास्तव निवासी खिचरीपुर जिला सरोदा खादर, पूर्वी दिल्ली, कंपनी मैनेजर इंद्रजीत निवासी भूमियाधार, कंपनी अकाउंटेंट भारती निवासी भवाली, अमित कुमार निवासी भूमियाधार, विमल रावत, गौरव सक्सेना, मोहम्मद इमरान, राजेश कुमार पटेल, अब्दुल रहमान निवासी भूमि सेल्स इंडिया लिमिटेड दिल्ली के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 406 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed