फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   China Peak's hill rate, people panic

चाइना पीक की पहाड़ी दरकी, लोगों में दहशत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
China Peak's hill rate, people panic
नैनीताल में नैना पीक की पहाड़ी से खिसका मलबा(लाल घेरे में) - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। नगर के चाइना पीक की पहाड़ी में बुधवार शाम भू-स्खलन होने से क्षेत्र के लोगों में दहशत बन गई। हालांकि मलबा रोड तक नहीं आया है। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे चाइना पीक से बोल्डर गिरने की तेज आवाज आने से हंस निवास, चीना हाउस, मेलरोज कंपाउड में बसे लोग घरों से बाहर निकलकर आ गए।
विज्ञापन

भूस्खलन का मलबा पेड़ों में अटकने से जनहानि नहीं हुई, लेकिन रुक-रुककर पत्थर गिरने से लोगों में भय बना है। क्षेत्र की सभासद दया सुयाल ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेने की मांग उठाई। सैनिक स्कूल मल्लीताल निवासी विजय पंत और हंस निवास क्षेत्र निवासी राजीव दुबे ने बताया कि नैनापीक की पहाड़ी से पत्थर गिरने का दृश्य डराने वाला था।
विज्ञापन

बता दें कि चाइना पीक की पहाड़ी 1990 के आसपास तक नैनीताल के लिए खतरा बनी रही। उसके बाद वन विभाग, लोनिवि ने इस पहाड़ी में सुरक्षा दीवारें बनाई। तब से भू-स्खलन काफी हद तक थम गया। देर शाम मामला संज्ञान में आया। आज आपदा की टीम को भेजकर निरीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सविन बंसल, जिलाधिकारी नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed