{"_id":"6a84c79880540c633707cd93","slug":"childrens-safety-compromised-in-school-buses-17-challaned-haldwani-news-c-8-1-hld1057-818138-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haldwani News: स्कूल बसों में बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़, 17 का चालान; बस में नहीं मिले अग्निशमन उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani News: स्कूल बसों में बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़, 17 का चालान; बस में नहीं मिले अग्निशमन उपकरण
Wed, 19 Aug 2026 02:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 02:29 AM IST
सार
हल्द्वानी शहर में संचालित स्कूल बसों में बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ हो रहा है। मंगलवार को एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर यातायात निरीक्षण भूपेश पांडे की टीम ने स्कूल बसों की चेकिंग के लिए अभियान चलाया।
विज्ञापन
स्कूल बसों में चेकिंग अभियान चलाती पुलिस।
विस्तार
हल्द्वानी शहर में संचालित स्कूल बसों में बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ हो रहा है। मंगलवार को एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर यातायात निरीक्षण भूपेश पांडे की टीम ने स्कूल बसों की चेकिंग के लिए अभियान चलाया।
विज्ञापन
इस दौरान 17 स्कूल बसों में नियमों व मानकों का धड़ल्ले से उल्लंघन होता मिला। सभी का चालान काटते हुए पुलिस ने जल्द खामियां पूरी करने के निर्देश दिए। इनकी रिपोर्ट बनाकर संबंधित स्कूल व परिवहन विभाग को भी भेजी गई है।
विज्ञापन
एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने बताया कि मंगलवार चेकिंग अभियान चलाया गया था। इस दौरान 15 बसों में फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन उपकरण, सीसीटीवी कैमरे से संबंधित खामियां मिलीं। चालक भी नियमों का उल्लंघन करते हुए चप्पल पहनकर बस चलाते मिले। एक स्कूल बस बिना बीमा संचालित हो रही थी और एक अन्य बस में क्षमता से अधिक बच्चों को बिठाए जाने का मामला सामने आया। सभी 17 बसों के चालान किए गए हैं।
विज्ञापन