फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A team of administrative officers raided and busted a juice pouch factory in haldwani

Haldwani News: बच्चों को पिला रहे थे डिटर्जेंट से बना जहरीला जूस, अफसरों ने मारा छापा; फैक्टरी सील

Tue, 29 Apr 2025 11:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Tue, 29 Apr 2025 11:40 AM IST
सार

गौजाजाली क्षेत्र में प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने छापा मारकर वहां लंबे समय से अवैध रूप से संचालित हो रही एक जूस पाउच फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। फैक्टरी में मिलीं गड़बड़ियों के कारण प्रशासन ने जूस के पाउच बनाने पर रोक लगाते हुए फैक्ट्री सील कर दी।

विज्ञापन
A team of administrative officers raided and busted a juice pouch factory in haldwani
गौजाजाली स्थित जूस फैक्ट्री में छापेमारी करती प्रशासन व नगर निगम की टीम।    संवाद

विस्तार

प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने सोमवार को गौजाजाली क्षेत्र में छापा मारकर वहां लंबे समय से अवैध रूप से संचालित हो रही एक जूस पाउच फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। बच्चों के मुंह चढ़े इन जूस पाउच को तैयार करने में डिटर्जेंट समेत कई रसायनों का इस्तेमाल किया जा रहा था। फैक्टरी में बड़े स्तर पर मिलीं गड़बड़ियों के कारण प्रशासन ने जूस के पाउच बनाने पर रोक लगाते हुए फैक्ट्री सील कर दी।

विज्ञापन


प्रशासन के अधिकारियों को सोमवार को सूचना मिली कि गौजाजाली क्षेत्र के आवासीय इलाके में अवैध रूप से जूस के पाउच तैयार किए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही एसडीएम राहुल शाह व नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंच गई। निरीक्षण के दौरान पता चला कि मेरठ निवासी मोहम्मद राशिद ने अवैध रूप से यहां जूस पाउच निर्माण की इकाई लगाई हुई है। निरीक्षण के दौरान टीम को फैक्टरी में डिटर्जेंट एवं कई अन्य रसायन मिले। इनका उपयोग जूस पाउच बनाने में किया जा रहा था। प्रशासन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत फैक्टरी में मौजूद जांच के लिए सभी उत्पादों के नमूने लिए गए। छापा मारने वाली टीम में तहसीलदार मनीषा बिष्ट, सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश टम्टा व सफाई निरीक्षक अमोल असवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


ये गड़बड़ियां भी मिलीं
फैक्टरी स्वामी के पास न तो खाद्य सुरक्षा विभाग का लाइसेंस था और न ही फैक्टरी चलाने संबंधी वैध अनुमति पत्र।
मौके पर घरेलू पेयजल कनेक्शन का उपयोग व्यावसायिक रूप से किया जा रहा था।
फैक्टरी में उत्पादित जूस पाउच की खरीद फरोख्त संबंधी बिल नहीं थे।

निरीक्षण में मिली गड़बड़ियों को देखते हुए परिसर को सील कर उत्पादन बंद कर दिया गया है। अवैध रूप से उत्पादन के आरोप में संबंधित विभाग को फैक्टरी स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राहुल शाह, एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed