फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Children go to school keeping their lives on the palm, stones are falling from the hill of Khairna-Majheda, women demonstrated

जान हथेली पर रखकर स्कूल जाते हैं बच्चे, खैरना-मझेड़ा की पहाड़ी से गिर रहे हैं पत्थर, महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Children go to school keeping their lives on the palm, stones are falling from the hill of Khairna-Majheda, women demonstrated
गरमपानी (नैनीताल)। खैरना-मझेड़ा पैदल मार्ग पर खैरना-मझेड़ा की पहाड़ी से गिर रहे पत्थर स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। मार्ग सही करने की मांग को लेकर महिलाओं और स्कूली बच्चों ने बुधवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के परिसर में प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन

महिलाओं ने कहा कि खैरना से मझेड़ा, डोबा, चुवारी, व्यासी, आमटुनौली, कुजोली और बिछने के ग्रामीणों का पैदल मार्ग पिछले दिनों हुई बारिश के चलते पहाड़ी में दरकने से क्षतिग्रस्त हो गया था जिसे ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से ठीक कराया। खैरना पुल पार की पहाड़ी में बरसात के चलते बड़ी दरारें पड़े होने से पत्थरों और बोल्डरों के गिरने का खतरा वाहन चालकों, स्कूली बच्चों और पैदल राहगीरों को आवाजाही करते समय डर के साए में जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। इस दौरान तुलसी प्रसाद भट्ट, रमा बिष्ट, भगवती देवी, मुन्नी देवी, माया देवी, कमला देवी, गोपुली देवी, मंजू बिष्ट, सुमन रावत, लता पांडेय, हेमा मिश्रा, पूजा देवी, पूर्णिमा बधानी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

स्कूल की दशा सुधारने की मांग
भीमताल (नैनीताल)। पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी ने बुधवार को ओखलकांडा ब्लॉक की ग्रामसभा कैड़ागांव, कुकना के हाईस्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यदि यहां की समस्याएं हल नहीं हुईं तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed