{"_id":"683204e95a48fc0b220f6af1","slug":"children-could-not-get-consultation-due-to-the-pediatrician-going-on-leave-nainital-news-c-238-1-shld1020-114954-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बालरोग विशेषज्ञ अवकाश पर जाने से बच्चों को नहीं मिल सका परामर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बालरोग विशेषज्ञ अवकाश पर जाने से बच्चों को नहीं मिल सका परामर्श
विज्ञापन
नैनीताल। बीडी पांडे अस्पताल में तैनात एक मात्र बालरोग विशेषज्ञ के छुट्टी पर जाने के कारण शनिवार को कई बाल मरीजों को लौटना पड़ा। अस्पताल प्रबंधन की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की गई है।
बीडी पांडे असपताल में बालरोग विशेषज्ञ के तीन पद स्वीकृत हैं। तीन पदों के सापेक्ष वर्तमान में अस्पताल में एक ही बालरोग विशेषज्ञ तैनात हैं जो सोमवार तक अवकाश पर हैं। इस दौरान किसी अन्य बालरोग विशेषज्ञ की व्यवस्था नहीं की गई है। इस कारण परिजनों को बीमार बच्चों को लेकर अन्यत्र जाना पड़ा। पीएमएस डॉ. टीके टम्टा ने बताया कि बालरोग विशेषज्ञ सोमवार तक छुट्टी पर हैं। सोमवार को भीमताल से बाल रोग विशेषज्ञ को नैनीताल बुलाया जाएगा। संवाद