फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Childhood beds drying up in the economic desert

Nainital News: आर्थिक रेगिस्तान में सूखती बचपन की क्यारियां

Sat, 02 May 2026 02:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 02 May 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Childhood beds drying up in the economic desert
नैनीताल। मुस्लिम समुदाय में कामगार बच्चों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को लेकर किए गए एक नवीनतम शोध में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। शोध छात्रा अर्शी अंसारी की ओर से किए गए इस अध्ययन में पाया गया है कि इस समुदाय के बच्चों में बाल श्रम की समस्या का मुख्य कारण केवल जागरूकता की कमी नहीं बल्कि गहरे आर्थिक संकट और सामाजिक पिछड़ापन है।
विज्ञापन


अर्शी अंसारी ने अपने शोध में बच्चों की तीन प्रमुख समस्याओं सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक पर विशेष रूप से प्रकाश डाला है। अध्ययन के अनुसार मुस्लिम समुदाय के भीतर जो परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर हैं उनके बच्चों को अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए कम उम्र में ही श्रम की ओर रुख करना पड़ता है। यह स्थिति न केवल उनके बचपन को प्रभावित कर रही है बल्कि उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से भी दूर ले जा रही है।
विज्ञापन

शोध के निष्कर्षों में यह बात स्पष्ट रूप से उभरकर आई है कि बच्चों की आर्थिक स्थिति इतनी खराब है कि वे चाहकर भी स्कूल नहीं जा पाते और जो स्कूल जाते हैं स्कूल जाने के साथ-साथ घर की जिम्मेदारी के कारण वह पढ़ाई नहीं कर पाते। काम के बोझ और घर की जिम्मेदारियों के तले दबकर उनका शैक्षणिक विकास पूरी तरह रुक गया है। अर्शी का मानना है कि यदि यही स्थिति बनी रही तो राष्ट्र की प्रगति में इन बच्चों की हिस्सेदारी शून्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



कानून बना देना काफी नहीं, सख्ती की जरूरत
इस समस्या के समाधान के लिए शोध में सरकार और प्रशासन को महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए हैं। अर्शी ने कहा है कि केवल कानून बना देना काफी नहीं है बल्कि बाल श्रम से जुड़े नियमों में अत्यधिक सख्ती लानी होगी। इसके साथ ही, शोध में यह प्रस्ताव दिया गया है कि सरकार को आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को विशेष रूप से चिह्नित करना चाहिए। इन परिवारों के लिए ऐसे सशक्तिकरण कार्यक्रम और आर्थिक प्रावधान तैयार करने होंगे जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके। कहा जब परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी तभी बच्चे काम छोड़कर कलम उठा पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed