फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Child dies after being crushed by a buffalo buggy, chaos ensues

Nainital News: भैंसाबुग्गी से कुचलकर बालक की मौत, मचा कोहराम

Tue, 09 Dec 2025 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 09 Dec 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Child dies after being crushed by a buffalo buggy, chaos ensues
किच्छा। सोमवार सुबह अपने घर से बाहर खेल रहे एक बालक की रेत से भरी भैंसाबुग्गी से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलभटटा पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतक बालक के घर पर कोहराम मचा हुआ है। इस मामले में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह सिरौलीकलां के चारबीघा निवासी शाहीद का 12 वर्षीय पुत्र सैफू अपने घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रहा था। इस बीच पुलभटटा गांव की ओर से रेत से भरी एक भैंसाबुग्गी आ रही थी।
विज्ञापन

पुलभटटा थानाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा ने बताया कि भैंसाबुग्गी के आसपास गांव के बच्चे खेलते हुए चल रहे थे। इस बीच अचानक सैफी भैंसाबुग्गी के नीचे आ गया और भैंसाबुग्गी का टायर चढ़ गया। दुर्घटना के वह भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




दुर्घटना होते ही मौके पर शोर मच गया। लोगों ने घायल सैफू को किच्छा सीएचसी पहुंचाया जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गृहस्थी के काम में लगी थी मां, हो गया कभी न भूलने वाला हादसा हादसा
परिजनों के अनुसार दुर्घटना के समय मृतक की मां रीना अपने घर पर गृहस्थी के काम में जुटी थी। ग्रामीणों ने बताया कि रीना की एक बेटी व एक बेटा ही था। सीएचसी में मृतक की मां रीना बार-बार अपने पुत्र को याद करके बेहोश हो रहीं थीं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed