फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Chief Minister Dhami will lay the foundation stone of Kathgodam Hill Depot on 18th

Nainital News: मुख्यमंत्री धामी 18 को करेंगे काठगोदाम हिल डिपो का शिलान्यास

Fri, 02 Feb 2024 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 02 Feb 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Dhami will lay the foundation stone of Kathgodam Hill Depot on 18th
हल्द्वानी। काठगोदाम में प्रस्तावित हिल डिपो-बस टर्मिनल का सपना 18 फरवरी को धरातल पर उतर आएगा। 18 फरवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इसके निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन

हल्द्वानी में बस अड्डे का सपना पूरा होने जा रहा है। करीब साढ़े तीन एकड़ में प्रस्तावित बस अड्डे के निर्माण के लिए शासन से करीब 67.82 करोड़ रुपये का बजट मंजूर हो चुका है। पहली किस्त के रूप में 10 करोड़ रुपये विभाग को मिल गए हैं। काठगोदाम में बस अड्डे के निर्माण के लिए बजट मंजूर होने के बाद यहां आवासीय परिसर में रहने वाले कर्मचारियों को भी नोटिस दिए गए थे जिसके बाद कर्मचारियों ने क्वार्टर खाली करने शुरू कर दिए हैं। मगर इसके बाद काठगोदाम हिल बस टर्मिनल के निर्माण का काम शुरू नहीं हो सका था। वहीं अब एक बार फिर शासन स्तर पर इसके लिए कवायद हुई है। 18 फरवरी को सुबह साढ़े 11 बजे मुख्यमंत्री काठगोदाम हिल डिपो बस टर्मिनल का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन

इस संबंध में परिवहन सचिव अरविंद ह्यांकी ने परिवहन निगम के अधिकारियों को पत्र भी भेजा है। बता दें कि इस बस टर्मिनल में करीब 100 बसों के खड़े होने के लिए डिपो बनेगा। साथ ही करीब 30 प्लेटफार्म बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्राइविंग स्कूल सहित तीन कार्यों का भी शिलान्यास
काठगोदाम में बस टर्मिनल के शिलान्यास के साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गौलापार में 8 हेक्टेयर भूमि में प्रस्तावित संभागीय परिवहन विभाग के नए कार्यालय, ड्राइवर्स ट्रेनिंग स्कूल, ऑटोमेटेड ड्राइवर्स टेस्टिंग ट्रैक के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास करेंगे। ऑटोमेटेड ड्राईवर्स टेस्टिंग ट्रैक के लिए पूर्व में ही डीपीआर मंजूर हो गई है, आरटीओ कार्यालय की डीपीआर भी मंजूर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed