फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Chief Minister approved Rs 14 crore 73 lakh for flood relief works

Nainital News: मुख्यमंत्री ने बाढ़ राहत कार्यों के लिए 14 करोड़ 73 लाख रुपये किए मंजूर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister approved Rs 14 crore 73 lakh for flood relief works
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कांप्लेक्स (स्टेडियम) की सुरक्षा के लिए बाढ़ सुरक्षा कार्यों के तहत पहली किश्त के रूप में 14 करोड़ 73 लाख रुपये सिंचाई विभाग को अवमुक्त करने को लेकर अनुमोदन कर दिया है। धनराशि अवमुक्त होने के बाद सिंचाई विभाग वहां बाढ़ सुरक्षा कार्यों को शुरू करेगा।
विज्ञापन


पिछली बरसात के सीजन में गौला नदी के उफान आने पर स्टेडियम से लगी सुरक्षा दीवार समेत एक बड़े हिस्सा नदी में समा गया था। चोरगलिया रोड का भी एक हिस्सा जमींदोज हो गया था। कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग की ओर से मौके पर बाढ़ सुरक्षा को लेकर कुछ कार्य कराए गए लेकिन वह नाकाफी थे। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में जनवरी में राष्ट्रीय खेल होने हैं। इसे देखते हुए सिंचाई विभाग ने स्टेडियम की सुरक्षा के लिए बाढ़ सुरक्षा संबंधी कार्यों का 3682.92 लाख का प्रस्ताव शासन को भेजा था। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सिंचाई विभाग के प्रस्ताव के सापेक्ष 40 फीसदी धनराशि 14 करोड़ 73 लाख 18 हजार रुपये अवमुक्त करने के लिए अनुमोदन कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed