फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uttarakhand News : Chief Minister 27 in Harda Will pay tribute to Jeena

Uttarakhand News : मुख्यमंत्री रावत आज अल्मोड़ा दौरे पर, हरड़ा में स्व. जीना को देंगे श्रद्धांजलि

Wed, 27 Jan 2021 08:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Wed, 27 Jan 2021 08:22 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand News : Chief Minister 27 in Harda Will pay tribute to Jeena
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज अल्मोड़ा जिले के भ्रमण पर आ रहे हैं। वह 27 जनवरी को 12:20 बजे हेलीकॉप्टर से चमोली से प्रस्थान कर 12:45 बजे हरड़ा हेलीपैड अल्मोड़ा पहुंचेंगे। एक बजे कार्यक्रम स्थल हरड़ा पहुंच कर स्व. सुरेंद्र सिंह जीना की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। दो बजे कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान कर 2:10 बजे हरड़ा हेलीपैड से अल्मोड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे। 2:30 बजे आर्मी हेलीपैड पहुंचकर 2:40 बजे सर्किट हाउस अल्मोड़ा पहुंचेंगे।

विज्ञापन


प्रभारी अधिकारी विशिष्ट अभ्यागत ने बताया कि मुख्यमंत्री 27 जनवरी को 3:30 बजे से 4:15 बजे तक पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। 4:15 से 4:30 बजे तक पत्रकार वार्ता करेंगे। 4:30 बजे सर्किट हाउस से प्रस्थान कर हिमालयन बंग्लो निकट होली एंजिल पब्लिक स्कूल के पास प्राचीन वास्तु शिल्प पर निर्मित होम-स्टे का निरीक्षण करेंगे। 5:20 बजे वहां से प्रस्थान कर 5:40 बजे सर्किट हाउस अल्मोड़ा पहुंच कर रात्रि विश्राम करेंगे। 28 जनवरी को सुबह नौ बजे पारंपरिक ऐपण कला से जुड़ी प्रदेश की बेटियों से संवाद करेंगे।
विज्ञापन


9:35 बजे सर्किट हाउस से प्रस्थान कर 9:45 बजे विवेकानंद कृषि अनुसंधान संस्थान पहुंच कर 9:45 से 11 बजे तक जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। 11 बजे विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान से प्रस्थान कर 11:10 बजे नव सृजित सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में आयोजित नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। 12:45 बजे सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर अल्मोड़ा से प्रस्थान कर 12:55 बजे आर्मी हेलीपैड पहुंच कर एक बजे आर्मी हेलीपैड अल्मोड़ा से चौखुटिया हवाई पट्टी का हवाई सर्वेक्षण करते हुए श्रीनगर के लिए रवाना होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed