फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Traffic diversion will remain in effect in Almora today.

Almora News: अल्मोड़ा में आज लागू रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

Mon, 26 Oct 2026 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 26 Oct 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Traffic diversion will remain in effect in Almora today.
अल्मोड़ा। यदि आप सोमवार (आज) को अल्मोड़ा आने की सोच रहे हैं तो घर से निकलने से पहले पुलिस का नया ट्रैफिक प्लान जरूर नोट कर लें। नगर में आयोजित होने वाले भव्य वाल्मीकि जयंती कार्यक्रम के मद्देनजर यातायात को सुचारू रखने के लिए अल्मोड़ा पुलिस 26 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू करने जा रही है।
विज्ञापन

इस दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा, इसलिए असुविधा से बचने के लिए रूट देखकर ही यात्रा का प्लान बनाएं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके ने जनमानस से अपील की है कि उक्त ट्रैफिक प्लान का पालन कर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में अल्मोड़ा पुलिस का सहयोग करें।
विज्ञापन


--------
इन प्रमुख मार्गों पर बदली रहेगी व्यवस्था
1. एलआर साह रोड- एनटीडी से शिखर की ओर आने वाले सभी चौपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
2. लिंक रोड- जलाल तिराहे से बाजार की ओर सभी चौपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
3. करबला मार्ग- करबला से माल रोड एवं लक्ष्मेश्वर की ओर आने वाले सभी चौपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
4. वन-वे यातायात व्यवस्था- कस्बा अल्मोड़ा की वन-वे यातायात व्यवस्था पूर्व की भांति यथावत संचालित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed