{"_id":"693b2e6bd63892914c07fb0b","slug":"chhidapani-waterfall-will-be-recognized-as-a-tourist-destination-nainital-news-c-418-1-shld1006-1908-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: पर्यटन स्थल के रुप में पहचान बनाएगा छीड़ापानी वाटरफॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: पर्यटन स्थल के रुप में पहचान बनाएगा छीड़ापानी वाटरफॉल
Fri, 12 Dec 2025 02:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 12 Dec 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
पहाड़पानी(नैनीताल)। धारी के परबड़ा स्थित छीड़ापानी वाटरफॉल जल्द सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करेगा। पर्यटन विभाग की ओर से वाटरफॉल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए 39 लाख रुपये से सौंदर्यीकरण का काम शुरू कर दिया है।
वाटरफॉल के सौंदर्यीकरण से क्षेत्र को पर्यटन के क्षेत्र के तौर पर नई पहचान मिलेगी। सैलानियों की आवाजाही से स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध हो सकेगा। पर्यटन विभाग की ओर से ट्रैक रूट, सैलानियों के बैठने के लिए बेंच और अन्य सौंदर्यीकरण के कार्य किए जा रहे हैं। जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी ने बताया कि वाटरफॉल के विकसित होने से सैलानियों की आवाजाही बढ़ेगी और क्षेत्र को नई पहचान मिलने के साथ स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। संवाद