फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Chhath pooja in haldwani

डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियाें ने मांगी मुराद

Fri, 27 Oct 2017 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Fri, 27 Oct 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
Chhath pooja in haldwani
छठ पूजा की - फोटो : अमर उजाला

हल्द्वानी। व्रती महिलाओं ने छठ पर्व पर एसटीएच स्थित नहर में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। बृहस्पतिवार शाम पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। महिलाएं शुक्रवार सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन करेंगी।

विज्ञापन


छठ पूजा समिति के पदाधिकारियों ने एसटीएच के पास पूजा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया था। शाम होते ही खरना परंपरा के तहत व्रती महिलाएं अपने परिवार के साथ छठी मैय्या की पूजा के लिए इकट्ठा हुईं। वहीं महिलाओं के पति सिर पर फल, सब्जियों से लदी टोकरी और सूप लेकर आए थे।
विज्ञापन


24 घंटे की व्रती महिलाओं ने शाम के समय नहर के पानी में खड़े होकर सूरज को अर्घ्य देकर अपनी मन्नत मांगी। पूजा स्थल पर  पहिले पहिल छठी मैया..., सुनि लेहु अरज हमार हे छठी मइया... आदि गीतों से माहौल भक्तिमय हो गया था। जिला प्रशासन ने पानी और सुरक्षा की व्यवस्था की थी। समिति के अध्यक्ष कृष्णा शाह, उपाध्यक्ष शंकर भगत, सचिव मुरारी श्रीवास्तव ने बताया कि वे तीन दशकों से छठ की पूजा करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संरक्षित किया जाएगा छठ पूजा स्थल
छठ पूजा स्थल पर मुख्य अतिथि के रूप में कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के विधायक बंशीधर भगत मौजूद थे। उन्होेंने कहा कि हाइवे मार्ग का चौड़ीकरण कराया जा रहा है, लेकिन छठ स्थल संरक्षित रहेगा।

वित्त मंत्री नहीं आए
हल्द्वानी। देहरादून के एक कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण वित्त मंत्री प्रकाश पंत और नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश छठ पूजा में शामिल नहीं हो सके।

व्र्रती महिलाओं को फल बांटे
पूर्वांचल जन कल्याण समिति के संरक्षक राजेंद्र अग्रवाल और अध्यक्ष विंदेश्वर सिंह के नेतृत्व में व्रती महिलाओं को फल बांटे गए।
महान पर्वों में एक है छठ पूजा
पूजा स्थल पर पहुंचे किच्छा विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि छठ महान पर्वों में एक हैं। दुनिया के लोग सिर्फ उगते हुए सूर्य की पूजा करते हैं, लेकिन हिंदू संस्कृति में डूबते हुए सूर्य की भी पूजा होती है। इससे यह संदेश मिलता है कि हिंदू धर्म के लोग आने और जाने वालों को समान भाव से देखते हैं।

गीतों से बांधा समां
गायिका खुशी दिगारी जोशी ने पूजा स्थल पर छठी मैय्या के गीतों को गाकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान देर शाम तक भीड़ मौजूद रही। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस भी देर तक डटी रही। आयोजन स्थल पर शहीदों के नाम दीये भी जलाए गए।


धूमधाम से मनाया जा रहा छठ पर्व
लालकुआं (नैनीताल)। छठ पूजा समिति की ओर से रेलवे कॉलोनी में विशेष पंडाल लगाकर छठ पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। विनोद श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का संचालन किया। अतिथियों को संस्कृति भूषण सम्मान से विभूषित किया गया। इस दौरान विधायक नवीन दुम्का, विधायक किच्छा राजेश शुक्ला, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी, वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत नरुला, नगर पंचायत अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा, पूर्व चेयरमैन पवन चौहान, समिति अध्यक्ष वीरेंद्र शाह शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed