{"_id":"6a00d0ac036375674e0659f8","slug":"check-the-schemes-on-the-ground-secretary-nainital-news-c-418-1-shld1006-6529-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं की धरातल पर करें जांच : सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं की धरातल पर करें जांच : सचिव
विज्ञापन
भीमताल(नैनीताल)। संस्कृत शिक्षा, जनगणना व कार्यक्रम क्रियान्वयन सचिव दीपक कुमार ने रविवार को विकास भवन सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने विकास कार्यों का धरातल पर निरीक्षण करने और मुख्यमंत्री घोषणाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
सचिव ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज शिकायतों को हल करने को कहा। उन्होंने महिला समूहों को स्वरोजगार से जोड़ने और क्षतिग्रस्त सिंचाई नहरों को ठीक कराने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन और पीएमजीएसवाई सड़कों को गड्ढा मुक्त करने पर जोर दिया गया।
मुख्यमंत्री स्वरोजगार और पर्यटन योजनाओं से भी रोजगार सृजन के लिए कहा गया। अस्पतालों में डॉक्टरों की नियुक्ति और सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। ओलावृष्टि से हुए नुकसान का मुआवजा देने और एनआरएलएम के सहयोग से फार्मिंग मॉडल तैयार करने को कहा गया। सभी विभागों को द्वितीय राजभाषा संस्कृत के उत्थान के लिए कार्यालयों के बोर्ड और पदनाम पट्टिका संस्कृत में लिखने के निर्देश भी दिए गए। जनगणना कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए उन्हें समय पर पूरा करने को कहा गया। यहां एडीएम सौरभ असवाल, एपीडी चंदा फर्त्याल, डीएसटीओ डॉ मुकेश सिंह नेगी आदि मौजूद थे। संवाद