फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Check bounce accused acquitted, accused of embezzlement of Rs 4 lakh

Nainital News: चेक बाउंस का आरोपी बरी, चार लाख रुपये गबन का था आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 05:14 PM IST
विज्ञापन
Check bounce accused acquitted, accused of embezzlement of Rs 4 lakh
हल्द्वानी। चेक बाउंस के आरोपी को कोर्ट ने बरी कर दिया है। आरोपी पर चार लाख रुपये गबन का आरोप लगाया गया था। आरोपी की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता गणेश चंद्र झा ने बताया कि मूलरूप से सिमरा लुदपुर स्वार, रामपुर उत्तर प्रदेश निवासी राजीव हल्द्वानी राजेंद्र नगर वार्ड 2 में रहता है। वह स्वामी विहार गौजाजाली उत्तर बरेली रोड निवासी प्रिया अग्रवाल की उत्तराखंड ट्रेड लिंक्स में काम करता था।
विज्ञापन

प्रिया ने आरोप लगाया कि राजीव उनके यहां कैश कलेक्शन का काम करता था। लेकिन उसने कलेक्शन के रुपये जमा नहीं किए। बहीखाता मिलाने पर मामले का खुलासा हुआ तो उसने अपना जुर्म कुबूल करते हुए चेक दिया। चेक बैंक में लगाया तो बाउंस हो गया। जिसके आधार पर उन्होंने आरोपी राजीव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कोर्ट में शिकायतकर्ता बाजार से उठाए पैसों के लेन-देन के दस्तावेज नहीं दे पाईं। साथ ही जिस चेक को उसने बाउंस बताया, वह चेक प्रिया ने राजीव को नौकरी पर रखने से पहले लिए थे और वो भी ब्लैंक। इन चेकों का दुरुपयोग कर प्रिया ने राजीव पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराया। अधिवक्ता गणेश चंद्र झा की दलीलों और साक्ष्यों के आधार पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अखिलेश कुमार पांडेय ने राजीव को बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed