फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Cheated one lakh rupees from professor's wife by pretending to be a friend's accident

Nainital News: दोस्त का एक्सीडेंट बताकर, प्रोफेसर की पत्नी से एक लाख ठगे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Cheated one lakh rupees from professor's wife by pretending to be a friend's accident
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

हल्द्वानी। आपके पति के दोस्त का एक्सीडेंट हो गया है, इलाज के लिए एक लाख रुपये चाहिए। फोन पर अज्ञात नंबर से आई कॉल से झांसे में आई एमबीपीजी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर की पत्नी ने आनन-फानन एक लाख रुपये ठग के खाते में ट्रांसफर कर दिए। बाद में पूछताछ की तो पता चला कि दोस्त का एक्सीडेंट नहीं हुआ है। शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
डा. संजय सुनाल एमबीपीजी कालेज में शिक्षा शास्त्र के असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। शनिवार को डा. संजय काॅलेज में थे। इसी बीच उनकी पत्नी के पास अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि उनके परिचित मनोज शर्मा का एक्सीडेंट हो गया है। अस्पताल में डाक्टर को उपचार के लिए एक लाख रुपये देने हैं।
विज्ञापन

प्रोफेसर की पत्नी ने पति को फोन किया, लेकिन नंबर नहीं लगा। इधर, ठग ने जल्द पैसे देने का दबाव बनाया। इस पर उन्होंने ठग को एक लाख रुपये क्यूआर कोड से दे दिए। इसके बाद पति का नंबर मिलाया तो कॉल लग गई। उन्होंने यह बात अपने पति को बताई। पति डा. संजय ने जब मनोज शर्मा से बात की तो उन्होंने खुद को स्वस्थ बताया, तब उन्हें ठगी का पता चला। इसकी शिकायत कोतवाली और साइबर सेल में कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed