फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Cheated of 24 lakhs by showing dream of flat, even stopped picking up phone

Nainital News: फ्लैट का सपना दिखाकर 24 लाख ठगे, फोन उठाना भी किया बंद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Cheated of 24 lakhs by showing dream of flat, even stopped picking up phone
हल्द्वानी। नैनीताल रोड स्थित एक बैंक्वेट हाॅल की जगह बहुमंजिला इमारत बनाकर एक फ्लैट देने का सपना दिखाकर रामनगर निवासी से 24 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने दो साल पहले पैसे दिए थे अब वापसी मांगने पर आरोपी ने फोन उठाना भी बंद कर दिया है। पीड़ित ने कमिश्नर के दरबार में फरियाद की। आयुक्त की सख्ती के बाद हल्द्वानी कोतवाली में प्रकाश चंद्र जोशी के खिलाफ मंगलवार की रात मुकदमा दर्ज किया गया।किशोर सिंह निवासी दुर्गापुरी, रामनगर में बताया कि उनकी जान-पहचान अयारपाटा निवासी प्रकाश चंद्र जोशी है। जोशी का मकान नैनीताल रोड पर क्वीन्स स्कूल के पीछे है। किशोर को बताया कि प्रकाश ने उससे कहा कि उसके घर के पास जो बैंक्वेट हाॅल है उसे उसने खरीद लिया है। इसको तोड़कर वहां पर सात फ्लोर के आठ टावर बनेंगे। इसमें टोटल 56 फ्लैट बनने हैं। अभी रेरा की फीस के लिए पैसे इकट्ठा कर रहे हैं। जो भी पैसे देगा उसे 1800 स्क्वायर फीट का एक फ्लैट दिया जाएगा और उसकी कीमत 90 लाख होगी। किशोर झांसे में आ गए और 24 लाख रुपये आठ अगस्त 2023 के आसपास प्रकाश को दे दिए। इसमें 13 लाख रुपये आरटीजीएस किया और 11 लाख रुपये कैश अलग-अलग समय पर दिया गया। जब कई माह बाद भी उस जगह पर निर्माण होता नहीं मिला तो किशोर ने प्रकाश से पैसे वापस मांगे। पहले तो उसने आश्वासन दिया फिर फोन उठाना ही बंद कर दिया। कोतवाल राजेश कुमार ने बताया कि इस प्रकरण में प्रकाश चंद्र जोशी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed