फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   cheap grain seller organization office bearer

Nainital News: मनोज बने प्रदेश अध्यक्ष, हेमंत नगर अध्यक्ष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
cheap grain seller organization office bearer
हल्द्वानी। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाने के लिए शोरघाटी सस्ता गल्ला विक्रेता संगठन उत्तराखंड के नाम से नया संगठन बनाया है। रविवार को संगठन की बैठक में मनोज पांडे को प्रदेश अध्यक्ष और हेमंत को हल्द्वानी नगर अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन


रविवार को दमुवाढूंगा स्थित पब्लिक स्कूल में प्रदेशभर के सस्ता गल्ला विक्रेताओं की बैठक हुई। विक्रेताओं ने कहा कि पुराना सगंठन उनकी मांगों को सही से नहीं उठा पा रहा है। इसे देखते हुए नए संगठन की आवश्यकता है। इसके बाद नया संगठन बनाने का निर्णय लिया गया। संगठन का नाम शोरघाटी सस्ता गल्ला विक्रेता संगठन उत्तराखंड रखा गया। सर्वसम्मति से पिथौरागढ़ के मनोज पांडे को प्रदेश अध्यक्ष, देवी दयाल उपाध्याय को संरक्षक, हेमंत कुमार को नगर अध्यक्ष हल्द्वानी बनाया गया। तय किया कि नई कार्यकारिणी सभी जिलों में संगठन का विस्तार कर जिला कार्यकारिणी बनाएगी। इसके बाद मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। बैठक में रमेश पांडे, देवेंद्र सिंह चौहान, सुरेश जोशी, राजीव मुरारी, दीपू सुयाल सहित सभी जिलों के सस्ता गल्ला विक्रेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed