फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   CHC will be able to buy thirty thousand medicines from the market

बाजार से तीस हजार की दवा खरीद सकेंगे सीएचसी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
CHC will be able to buy thirty thousand medicines from the market
भीमताल सीएचसी में स्टॉक रजिस्टर चेक करते सीडीओ विनीत कुमार। अमर उजाला - फोटो : BHIMTAL
भीमताल/भवाली (नैनीताल)। सीडीओ विनीत कुमार ने अमर उजाला में प्रकाशित ‘सीएचसी वाले बाजार से खरीद रहे दवा’ की खबर का संज्ञान लेते हुए मंगलवार को भीमताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सा प्रबंधन समिति के फंड से एक बार में बाजार से तीस हजार की दवा खरीदने और सीएमओ को अस्पताल में दवाओं, ग्लूकोज, एंटी रैबीज इंजेक्शन की समस्याओं को हल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने सीएचसी के आयुर्वेदिक कक्ष में सफाई नहीं मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने सफाई रखने के साथ ही सीएचसी में पीने के पानी के लिए लगे खराब ऑरो प्लांट को सही कराने, डिलीवरी के बाद खराब गंदगी को पिट में डालने, पिट के पास उगी घास को काटने के निर्देश दिए। सीडीओ ने चिकित्साधीक्षक डॉ.सुधीर कन्याल से सीएचसी में पार्किंग बनाने के लिए प्रस्ताव देने को कहा।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने चिकित्सा प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर समस्याएं सुनीं। चिकित्साधीक्षक ने बताया कि रामनगर से भीमताल सीएचसी में जल्द एक्सरे मशीन आने वाली है। इसके बाद लोगों को हल्द्वानी नहीं जाना पड़ेगा। इस दौरान बीडीओ दिनेश दिगारी, चिकित्सा प्रबंधन समिति सदस्य ललित पांडे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, भवाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निरीक्षण के दौरान सुझाव पेटी न होने, कक्षों के बाहर सूचना पट न होने और दवाओं का स्टॉक कम मिलने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। सीडीओ ने अगले निरीक्षण में कमियां मिलने पर कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed