फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Charge sheet in the first pornography case, the first such case was filed in the district

नैनीताल : पोर्नोग्राफी के पहले मामले में लगी चार्जशीट, जिले में दर्ज हुआ था ऐसा पहला मुकदमा

Mon, 05 Oct 2020 03:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Mon, 05 Oct 2020 03:48 PM IST
विज्ञापन
Charge sheet in the first pornography case, the first such case was filed in the district
प्रतीकात्मक तस्वीर

नैनीताल जिले में दर्ज चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मुकदमे में बनभूलपुरा पुलिस ने चार्जशीट दायर कर दी है। पुलिस ने घटना के संबंध में एक व्यक्ति को दोषी पाया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दो जनवरी को आरोपी ने फेसबुक पर अपने मोबाइल के माध्यम से बच्चों के अश्लील फोटो अपलोड किए थे। सोशल मीडिया पर फोटो शेयर होने के बाद देहरादून की सर्विलांस टीम ने पोर्नोग्राफी के मामले को पकड़ लिया और मुकदमा दर्ज करने की सलाह दी।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने इस मामले में आजादनगर निवासी दिलशाद अंसारी के खिलाफ धारा 67(बी) आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने उसके मोबाइल की सीडीआर के अलावा फेसबुक मैसेज के रिकार्ड खंगाले। बाद में पुलिस ने आरोपी दिलशाद को गिरफ्तार कर लिया और मुकदमे की विवेचना डॉ. योगेश उपाध्याय को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने पुलिस को बताया कि अनजाने में उससे भूल हो गई है। पेशे से वह मजदूर है। उसे नहीं पता था कि इतना बड़ा मामला हो जाएगा। आरोपी जमानत पर छूट गया है। इस मामले में पुलिस ने दिलशाद को दोषी मानते हुए उच्चाधिकारियों को आरोप पत्र भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed