फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Charge sheet filed against Shyam Dhanak, director of visually impaired organization

Nainital News: दृष्टि बाधित संस्था के संचालक श्याम धानक के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Charge sheet filed against Shyam Dhanak, director of visually impaired organization
हल्द्वानी। छेड़छाड़, धमकी, मारपीट और अभद्रता के मामले में जेल में बंद काठगोदाम पुलिस ने दृष्टि बाधित संस्था के महासचिव श्याम धानक के विरुद्ध कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। 160 पेज के आरोप पत्र को तैयार करने में पुलिस को 52 दिन लगे।
विज्ञापन

सितंबर में दृष्टि बाधित संस्था की एक छात्रा ने डाक से एसएसपी के नाम शिकायती पत्र भेजा था। उसने आरोप लगाया था कि श्याम धानक उसे गलत तरीके से छूता था। विरोध करने पर मारपीट और अभद्रता की जाती थी। उसे अकेले में बुलाया जाता था और गलत काम करने की भी कोशिश की जाती थी। छात्रा का कहना था कि तीन अन्य छात्राओं से भी गलत हरकत की गई थी।
विज्ञापन


एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने कार्यभार ग्रहण करते ही मामले में जांच बैठा दी थी। 11 अक्तूबर को काठगोदाम थाने में श्याम धानक के विरुद्ध दुष्कर्म, पॉक्सो, छेड़छाड़ और धमकी की धारा में केस दर्ज हुआ। 13 अक्तूबर को पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और 14 अक्तूबर को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी मामले की जांच के लिए काठगोदाम थाने में तैनात महिला एसआई को जांच अधिकारी बनाया गया। जांच अधिकारी ने पीड़िताओं के बयान दर्ज किए। साथ ही संस्था में जाकर भी पूछताछ की। कई और नाम सामने आने के बाद उनसे भी पूछताछ की गई। महिला जांच अधिकारी ने शनिवार को आरोप पत्र कोर्ट में सौंप दिया।




काठगोदाम के एसओ विमल मिश्रा ने बताया कि छात्रा से हैवानियत करने वाले आरोपी श्याम धानक पर प्राथमिकी कर विवेचना शुरू कर दी थी। शनिवार को आरोपी के विरुद्ध आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed