फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Charge of dowry harassment against four, victim woman accused of threatening and threatening to kill in-laws

चार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा, पीड़ित महिला ने ससुरालियों पर लगाया मारपीट और मारने की धमकी देने का आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
Charge of dowry harassment against four, victim woman accused of threatening and threatening to kill in-laws
रामनगर (नैनीताल)। एक महिला ने ससुराल वालों पर गालीगलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कविता पुत्री शेर सिंह निवासी ग्राम थारी ने दी तहरीर में बताया कि कुछ समय पहले उसकी शादी ग्राम रणपुरी बरहैनी बाजपुर जिला ऊधमसिंह नगर निवासी जितेंद्र सिंह के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग कार, जेवर और पैसों की डिमांड करके गालीगलौज, मारपीट और मारने की धमकी देते थे।
विज्ञापन

विरोध करने पर उन्होंने उसे घर से निकाल दिया। एसएसआई जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि कुछ दिन पूर्व दोनों पक्षों को महिला हेल्पलाइन काउंसिलिंग के लिए भी भेजा था, लेकिन दंपती में आपसी तालमेल नहीं बन पाया। पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपी पति जितेंद्र सिंह, सास कमला देवी, ससुर पूरन सिंह और देवर अजय के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, गाली गलौज और मारने की धमकी देने के मामले में धारा 323, 354, 498ए, 504,506 आईपीसी व 3/4 दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed