{"_id":"670aed32e133e85bbc0004b4","slug":"chaos-by-anarchist-elements-in-the-village-scooter-thrown-into-the-canal-haldwani-news-c-8-1-hld1023-443108-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: अराजक तत्वों का गांव में हुड़दंग, स्कूटी नहर में फेंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: अराजक तत्वों का गांव में हुड़दंग, स्कूटी नहर में फेंकी
विज्ञापन
हल्द्वानी। पनियाली तोक में शनिवार दोपहर अराजक तत्वों ने जमकर हंगामा किया। आरोपियों ने स्टंटबाजी करने के साथ एक ग्रामीण की स्कूटी भी नहर में फेंक दी। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शनिवार को मुखानी थाने में हंगामा काटा। ग्रामीणों ने पुलिस से आराजक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
थाने पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि दो कारों और बुलेट से कई युवक शनिवार दोपहर पनियाली पहुंचे। यहां शोर मचाते हुए वे गालीगलौज करने लगे। इसके बाद गांव की सड़क पर स्टंटबाजी करने लगे।
कहा कि विरोध करने पर युवकों ने एक ग्रामीण की स्कूटी बरसाती नहर में फेंक दी। ग्रामीणों ने गांव में डर का माहौल होने की बात कहते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। एसओ मुखानी विजय मेहता ने बताया कि मामले की जांच कर युवकों की पहचान और तलाश की जा रही है।