फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Changed the location of the ladder to benefit the shopkeeper

दुकानदार को फायदा पहुंचाने के लिए बदल दिया सीढ़ी का स्थान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 02:45 AM IST
विज्ञापन
Changed the location of the ladder to benefit the shopkeeper
हल्द्वानी। नगर निगम ने जेल रोड चौराहे पर एक दुकानदार को फायदा पहुंचाने के लिए सीढ़ी का स्थान बदल दिया। साथ ही सीढ़ी की जद में आ रहे ट्रांसफार्मर को दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया गया।
विज्ञापन

मार्च 2018 में हल्द्वानी निवासी एक व्यक्ति ने नगर आयुक्त, जिला विकास प्राधिकरण और डीएम से शिकायत की थी कि जेल रोड चौराहे पर स्थित नगर निगम की दुकान संख्या 32 ए के बगल से जा रही सीढ़ी को तोड़कर सीढ़ी की जगह को भी दुकान में शामिल कर लिया है। जो नगर निगम के किराए की शर्तों का उल्लंघन हैं।
विज्ञापन

तत्कालीन नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया ने शिकायत के बाद इसकी जांच कराई। जांच में पाया गया कि सीढ़ी को तोड़ा गया है। साथ ही निगम की दुकान का मूल स्वरूप बदला गया है। सीढ़ी को तोड़कर निगम की दुकान में 344 वर्ग फुट बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तत्कालीन नगर आयुक्त ने किराएदार को नोटिस भेजा और दुकान को बंद करा दिया। साथ ही किराएदार को सीढ़ी बनाने के आदेश दिए। इसके बाद से यह दुकान विवादित हो गई। तत्कालीन नगर आयुक्त के हटते ही नगर निगम ने दुकान स्वामी को फायदा पहुंचाने के लिए अक्तूबर में गुपचुप जीजीआईसी स्कूल कालाढूंगी की ओर लगती हुई जमीन से सीढ़ी बना दी। इसके लिए स्कूल की दीवार को भी तोड़ दिया।

ये हैं नियम
नगर निगम ने अपनी दुकानें किराए में दी हैं। किराएदारी शर्तों के अनुसार दुकान स्वामी किसी भी दशा में नगर निगम की दुकानों का स्वरूप नहीं बदल सकता है। स्वरूप बदलने में नगर निगम किराएदार की किराएदारी खत्म कर सकता है।
कोट
मेरे संज्ञान में यह मामला नहीं है। दुकान के बगल से सीढ़ी थी तो यही से सीढ़ी बननी चाहिए थी। इस मामले को दिखवाया जाएगा।
-पंकज उपाध्याय नगर आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed