फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Change the face of the city lake

बदलेगी सरोवर नगरी की सूरत

Wed, 04 Nov 2015 01:50 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, नैनीताल।
ब्यूरो /अमर उजाला, नैनीताल। Updated Wed, 04 Nov 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन

सरोवर नगरी नैनीताल के प्रमुख हेरीटेज भवनों के साथ ही कई अन्य पुराने भवनों की तस्वीर बदली-बदली नजर आएगी। इतना ही नहीं नगर के ऊंचाई वाले पर्यटन स्थलों मेें भी उन्हें आने जाने में परेशानी नहीं होगी। यह सब कार्य उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड की ओर से इंफ्रस्ट्रेचर डेवलपमेंट इंवेस्टमेंट प्रोगाम आफ टूरिज्म (आईडीआईपीटी) प्रोजेक्ट के तहत 30 करोड़ की लागत से किए जाएंगे।

विज्ञापन


प्रोजेक्ट के तहत कार्य कर रही परियोजना क्रियान्वयन यूनिट की सामुदायिक विकास विशेषज्ञ सीमा शर्मा ने बताया कि इन सब कार्यों को शुरू करने से पूर्व चार नवंबर को सुबह 11 बजे से नैनीताल क्लब सभागार में सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसमें आयुक्त एएस नयाल, डीएम दीपक रावत समेत होटल एसोसिएशन, बोट एसोसिएशन, नगर पालिका समेत पर्यटन से जुड़े लोगों और ग्राम प्रधानों को बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि नैनीताल में नेचुरल हेरीटेज ट्रेल के तहत टिफिनटाप, टांकी व नैना पीक को जाने वाले मार्गों का जीर्णोद्धार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत मार्गों में बैठने के लिए बैंच के साथ ही सभी स्थलों में शौचालय समेत अन्य आवश्यकता के मुताबिक संसाधन मुहैया कराए जाएंगे। इसके अलावा झील के चारों ओर बने पुस्तकालय, कैथोलिक और मैथोडिस्ट चर्च, बिशप शा स्कूल, डीएसए, न्यू क्लब, बैंड स्टेंड, डीएसबी के हिमालय संग्रहालय, तल्लीताल में गांधी चौक के नीचे डैमवॉल का सुधारीकरण किया जाएगा।


लोअर माल रोड में स्थित पार्कों और दीवारों का जीर्णोंद्धार किया जाएगा। इन सब कार्यों की देखरेख पर्यटन विभाग ही करेगा कार्यों को कराने का जिम्मा सिम्पलैक्स कंपनी दिल्ली को मिला है। शर्मा के मुताबिक सभी कार्य दीपावली के बाद शुरू होंगे जो प्रोजेक्ट के मुताबिक सभी कार्य डेढ़ वर्ष की अवधि के भीतर पूरे होने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed