फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Chandraprakash went to meet his second wife at night

रात में दूसरी पत्नी से मिलने गया था चंद्रप्रकाश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Chandraprakash went to meet his second wife at night
हल्द्वानी। अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश संयोजक और प्रॉपर्टी डीलर चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव और उनकी पत्नी दीपा की मौत की गुत्थी अब तक पुलिस के लिए पहली बनी हुई है। हालांकि पुलिस ने चंद्रप्रकाश की दूसरी पत्नी का पता लगाने का दावा किया है। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात चंद्रप्रकाश दूसरी पत्नी से मिलने के लिए गए थे। दोनों के बीच क्या वार्तालाप हुई इसका भी पता नहीं चल सका है। पुलिस अब कॉल डिटेल के आधार पर घटना के कारणों का पता लगाने की बात कह रही है।
विज्ञापन

केआर गार्डन में अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश संयोजक चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव ने रविवार दोपहर अपनी ही घर में गोली मारकर खुद का भेजा उड़ा दिया। उनकी पत्नी दीपा का शव उनके बगल में मिला था। पुलिस ने सोमवार को मामले की जांच की तो पता चला कि चंद्रप्रकाश की दूसरी पत्नी रामपुर रोड स्थित एक कालोनी में रहती है। उसके दो बच्चे भी हैं। वह मूल रुप से हल्दूचौड़ की रहने वाली है। पुलिस दूसरी पत्नी के घर पहुंची और पूछताछ की। उसने बताया कि चंद्रप्रकाश शनिवार की रात उससे मिलने के लिए आए थे लेकिन आत्महत्या के कारणों के बारे में दूसरी पत्नी ने कुछ नहीं बताया। कोतवाल संजय कुमार का कहना है कि दूसरी पत्नी ने चंद्रप्रकाश के आत्महत्या के बारे में कुछ भी जानकारी होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन

फेस लॉक किया है मोबाइल
हल्द्वानी। पुलिस का कहना है कि चंद्रप्रकाश ने अपना मोबाइल फेस लॉक किया था। इसी कारण उसका खुलना मुश्किल है। मोबाइल मैकेनिक का कहना है कि यदि मोबाइल का लॉक तोड़ा गया तो डॉटा उड़ जाएगा। पुलिस ने इस मामले में दूसरी पत्नी और नेता का सीडीआर (कॉल डिटेल रिपोर्ट) मंगाया है। पुलिस चंद्रप्रकाश और दीपा के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे में नहीं मिला सुसाइड नोट
हल्द्वानी। हीरानगर चौकी प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि परिवारजनों के समक्ष चंद्रप्रकाश के कमरे की तलाशी ली गई। डायरी में सिर्फ शायरी लिखी थी। अन्य स्थानों पर भी कोई सुसाइड नोट नहीं मिल सका। पुलिस कयास लगा रही है कि चंद्रप्रकाश ने अचानक गोली से खुद को उड़ाने का फैसला लिया था। पुलिस ने चंद्र प्रकाश की दोनों बेटियों से दूसरी पत्नी के बारे में पूछताछ की गई लेकिन दोनों बेटियों ने इस बारे में कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed