{"_id":"603d4b128ebc3ee63965dcab","slug":"champawat-pauri-us-city-registered-victory-haldwani-news-hld4166631129","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत, पौड़ी, यूएस नगर ने दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत, पौड़ी, यूएस नगर ने दर्ज की जीत
विज्ञापन
हल्द्वानी स्टेडियम में खेल निदेशालय द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर बालक वर्ग आमंत्रण फुटबॉ?
- फोटो : HALDWANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। हल्द्वानी स्टेडियम में राज्य स्तरीय जूनियर बालक वर्ग फुटबाल प्रतियोगिता के पहले दिन चंपावत, पौड़ी और ऊधमसिंह नगर की टीमों ने अपने-अपने मैच जीते।
पहला मैच चमोली और चंपावत के बीच खेला गया। चंपावत की तरफ से एकमात्र गोल अंकित ने किया और टीम को विजय दिला दी। दूसरा मैच पौड़ी व मुनस्यारी के बीच खेला गया। एक गोल से पीछे होने के बाद पौड़ी के खिलाड़ियों ने लगातार तीन गोल कर मैच 3-1 से जीत लिया। तीसरा मैच यूएस नगर व टिहरी के बीच खेला गया। इसमें यूएस नगर के खिलाड़ी छाए रहे। विवेक, करन व रोहित ने एक-एक गोल कर अपनी टीम को 3-0 से जीत दिलायी। चौथा मैच उत्तरकाशी व चमोली के बीच ड्रा रहा। भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट व उत्तराखंड फुटबाल संघ के सचिव आरिफ अली ने मैच का शुभारंभ किया। मैच के रैफरी महिपाल थापा, पुष्कर जोशी, अखिलेश मंडल, रजत नेगी और गौरव रहे। जिला क्रीड़ा अधिकारी अख्तर अली ने बताया कि फाइनल 6 मार्च को खेला जाएगा।
फुटबाल प्रतियोगिता का ट्रायल
हल्द्वानी। राज्य अनुसूचित जाति के ओपन बालक वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता 4 से 6 मार्च तक आयोजित होगी। जिला क्रीड़ा अधिकारी अख्तर अली ने बताया कि टीम के चयन के लिए ट्रायल 2 और 3 मार्च को हल्द्वानी स्टेडियम में सुबह 8 बजे से होंगे। इच्छुक खिलाड़ी सहायक प्रशिक्षक कुमार गौरव खोलिया, जितेंद्र सिंह बिष्ट से संपर्क कर सकते हैं।