फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Chamoli News: An employee stabbed a fellow employee in the stomach in Gopeshwar

Uttarakhand: मेहंदी में शामिल होने गए दो कर्मचारियों में कहासुनी, पेट में चाकू से किए ताबड़तोड़ वार; हड़कंप

Wed, 07 Feb 2024 01:11 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चमोली
अमर उजाला नेटवर्क, चमोली Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 07 Feb 2024 01:11 PM IST
सार

गोपेश्वर के कौंज पोथनी गांव में एक शादी समारोह की मेहंदी में शामिल होने गए दो कर्मचारियों में कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बड़ी कि एक कर्मचारी ने दूसरे के पेट पर चाकू घोंप दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Chamoli News: An employee stabbed a fellow employee in the stomach in Gopeshwar
पेट में चाकू से किए ताबड़तोड़ वार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चमोली के जिला मुख्यालय गोपेश्वर से करीब दस किलोमीटर की दूरी पर स्थित कौंज पोथनी गांव में एक शादी समारोह की मेहंदी में शामिल होने गए दो कर्मचारियों में कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बड़ी कि साथी कर्मचारी ने दूसरे के पेट पर चाकू घोंप दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। कर्मचारी के पेट में तीन बार चाकू घोंपा गया है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। यह घटना मंगलवार रात करीब नौ बजे की है।
विज्ञापन


ये पढ़ें- उत्तराखंड में ईडी की छापेमारी: हरक सिंह रावत के बाद अब इस पूर्व आईएफएस अधिकारी के घर पर मारा छापा, मचा हड़कंप
विज्ञापन

 

ग्रामीणों व अन्य कर्मचारियों ने घायल को निजी वाहन से जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचाया। जानकारी के अनुसार सांख्यिकी विभाग में तैनात संविदा कर्मचारी मनमोहन सिंह राणा की इसी विभाग के कर्मचारी संचित तिवारी के साथ कहासुनी हो गई। इसी दौरान संचित ने मनमोहन के पेट में चाकू घोंप दिया। कौंज पोथनी गांव में भरत सिंह राणा नाम के युवक की शादी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed