फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Challenging moments in life shape a person's personality: Dr. Mungali

जीवन के चुनौतीपूर्ण क्षण ही व्यक्ति के व्यक्तित्व का करते हैं निर्माण : डॉ. मुनगली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Challenging moments in life shape a person's personality: Dr. Mungali
नैनीताल। जीवन में प्रेरणा का मूल स्रोत व्यक्ति के भीतर निहित होता है, किंतु उसे सुदृढ़ करने के लिए अनुशासन, निरंतर अभ्यास और स्पष्ट लक्ष्य अनिवार्य है। जीवन के चुनौतीपूर्ण क्षण ही व्यक्ति के व्यक्तित्व का वास्तविक निर्माण करते हैं। कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र एवं सेवानिवृत्त कर्नल डॉ. गिरिजा शंकर मुनगली ने यह विचार रखे।
विज्ञापन

सोमवार को कुमाऊं विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग में एक विशेष संवादात्मक व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता रहे डॉ. गिरिजा शंकर मुनगली ने कहा कि साहस और धैर्य के बिना कोई भी व्यक्ति दीर्घकालिक सफलता प्राप्त नहीं कर सकता। कुलपति प्रो. डीएस रावत ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल व्यक्तिगत सफलता तक सीमित नहीं होना चाहिए बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व का निर्वहन भी उसका अभिन्न अंग है। यहां प्रो. संजय घिल्डियाल, प्रो. रीतेश साह, प्रो. सावित्री कैड़ा जंतवाल, प्रो. संजय टम्टा, प्रो. एचसीएस बिष्ट, प्रो. आरसी जोशी, प्रो. ज्योति जोशी, प्रो. मनीषा, डॉ. शिवानी रावत, प्रो. हरिप्रिया आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed