फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Challans issued to traders while removing encroachment from Shani Bazar haldwani

Haldwani News: निगम बेबस...शनि बाजार से अतिक्रमण हटाने उतरी पुलिस, 25 व्यापारियों के काटे चालान

Sat, 07 Dec 2024 08:26 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 07 Dec 2024 08:26 PM IST
सार

शनिवार के दिन शनि बाजार सड़क पर लग रहा है। इसे गौलापार-चोरगलिया आने जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। शनिवार को जब निगम की टीम सड़क खाली कराने नहीं उतरी तो पुलिस ने सड़क पर लगी 150 दुकानों को हटाया। साथ ही चालान किया।

 

विज्ञापन
Challans issued to traders while removing encroachment from Shani Bazar haldwani
शनि बाजार से अतिक्रमण हटाने उतरी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

शनिवार के दिन शनि बाजार सड़क पर लग रहा है। इसे गौलापार-चोरगलिया आने जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। शनिवार को जब निगम की टीम सड़क खाली कराने नहीं उतरी तो बनभूलपुरा पुलिस ने सड़क पर लगी 150 दुकानों को हटाया। साथ ही 25 फड़ वालों का पुलिस एक्ट में चालान किया।

नगर निगम ने शनि बाजार को ठेके में दिया हुआ है। ठेका मैदान का हुआ है। जबकि दुकानें मैदान के बाद सड़क पर भी लग रही है। इस कारण गौलापार-चोरगलिया को जाने वाले लोगों को तीनपानी से घूमकर आना पड़ रहा है। निगम ने जिस ठेकेदार को ठेका दिया है, उस ठेका शर्त के अनुसार ठेकेदार किसी भी दशा में सड़क पर दुकान नहीं लगवाएगा। सड़क पर दुकान लगी तो उन्हें हटाएगा या निगम को इसकी सूचना देगा। नहीं तो निगम ठेकेदार पर पेनाल्टी लगाएगा। लंबे समय से ही बाजार सड़क पर लग रही है।

विज्ञापन

एसओ नीरज भाकुनी ने बताया कि ठेकेदार बकायदा सड़क किनारे लगने वाली दुकानों की पर्ची काटकर उनसे शुल्क भी वसूल रहा है। लोगों की शिकायत पर जब निगम के अधिकारी कार्रवाई करने नहीं पहुंचे तो बनभूलपुरा पुलिस कार्रवाई करने उतरी। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि सड़क के दोनों ओर दुकानें लगने से राहगीरों को परेशानी हो रही थी। रूट डायवर्जन होने पर इस सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ चुका था। उन्होंने बताया कि सड़क पर सजी करीब 150 फड़ को हटाया गया। साथ ही 25 फड़ वालों का पुलिस एक्ट में चालान भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed