फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Challan will be issued if there are carts and carts on main roads

Nainital News: मुख्य मार्गों पर फड़ और ठेले लगे तो कटेगा चालान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Challan will be issued if there are carts and carts on main roads
हल्द्वानी। मुख्य सड़कों पर जाम का कारण बनने वाले फड़, ठेले, रेहड़ी पर पुलिस कार्रवाई करेगी। पुलिस अब इसे लेकर सख्ती करने जा रही है। सिंधी चौराहे से सुशीला तिवारी अस्पताल तक ऑटो और ई-रिक्शा भी नहीं पार्क होंगे। इसके अलावा पुलिस पर्यटन स्थलों पर भी सख्ती करने को लेकर काम कर रही है। इसके लिए हर दिन अभियान चलेगा।
विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक और क्राइम का कार्यभार संभालने के बाद हरबंस सिंह ने बताया कि नैनीताल जिले में भीमताल से लेकर नरीमन चौराहे तक व अन्य स्थानों पर जहां-जहां डेस्टिनेशन प्वाइंट बने हुए हैं, सभी जगहों पर सुरक्षा के लिहाज से जंबो पुलिस और मोबाइल हॉक टीम के सिपाही तैनात किए जाएंगे। काठगोदाम स्टेशन के बाहर ट्रैफिक और सिविल पुलिस के सिपाही लगाए जाएंगे जो जाम और भीड़ को कंट्रोल करेंगे। नैनीताल रोड, कालाढूंगी रोड, बरेली रोड और रामपुर रोड नगर निगम की सीमा तक सड़क किनारे फुटपाथ में फड़, रेहड़ी और ठेले नहीं लगेंगे। सुशीला तिवारी अस्पताल के पास हॉक तैनात की जाएगी। सिंधी चौराहे से लेकर रामपुर रोड तक सफेद पट्टी के बाहर ऑटो पार्क करने पर पाबंदी रहेगी। वहीं मुखानी स्थित निजी अस्पतालों के बाहर वाहन पार्क करने वालों पर भी चालानी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed